पपेट शो 'आ छू' का मंचन

० अशोक चतुर्वेदी ० 
जयपुरः जवाहर कला केन्द्र में तैयार पपेट शो 'आ छू' का मंचन सप्त शक्ति ऑडिटोरियम में किया गया। जयपुर सैन्य छावनी के जवानों के बच्चों ने इसका भरपूर आनंद लिया। 'आ छू' में हाथी, सांप, गिलहरी, मकड़ी जैसी पपेट्स पात्र है। जंगल में सभी जीव मिलझुल कर रहते हैं। खिलखिलाते फूल इनकी ऊर्जा का केन्द्र है। गिलहरी बानी डॉक्टर जीवों और फूलों के स्वास्थ्य का खयाल रखती है। दर्शकों को रोमांचित करते हुए हाथी मंच पर पहुंचता है। नटखट चींटी, हाथी को सताने के लिए उसकी सूंड के पास पहुँच जाती है। परेशान हाथी छींक पड़ता है जिससे फूल मुरझा जाते हैं।

 इससे सभी जानवरों की मुसीबत बढ़ जाती है। डॉ. गिलहरी को बुलाया जाता है। जांच करने पर पता चलता है कि पानी की कमी की वजह से फूलों का यह हाल हुआ है। पानी डालने के बाद जंगल का जीवन और फूल पहले की तरह खिलखिला उठते हैं। जवाहर कला केंद्र के जूनियर समर प्रोग्राम में पहली बार बच्चों के लिए मॉर्डन पपेट्री वर्कशॉप का आयोजन किया गया था। इसमें पपेट्री एक्सपर्ट मो. शमीम और उमेश कुमार ने बच्चों को पपेट मेकिंग व संचालन की ट्रेनिंग दी। इस अनोखी क्लास में बच्चों ने फोम, प्लास्टिक के पाइप, बचे हुए कपड़ों व आदि वेस्ट मटीरियल से पपेट्स बनाना सीखा।

इस पपेट शो में वृतिका धाभाई, श्रेया अरोड़ा, चन्द्रिका जाजू, टीशा व्यास, भाव्या व्यास, गर्वित मोहिल, रिया बंसल, कनिष्क प्रधान, मनन वर्मा, निशा श्रोत्रिया, विजय कुमार, जय पाराशर, रोहित अग्रवाल, राजनंदिनी, काव्या शर्मा, अविशी शर्मा, अर्जुन शर्मा, कल्पना मौर्य ने अलग-अलग पपेट्स का संचालन किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड