प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिवों को जयपुर शहर के विधानसभा क्षेत्रों का प्रभारी नियुक्त करने पर सम्मान

० संवाददाता द्वारा ० 
जयपुर -प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री व विधायक रोहित बोहरा (प्रभारी जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी) के मुख्य आतिथ्य व जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आर आर तिवाडी की अध्यक्षता में प्रदेश कांग्रेस कमेटी, कार्यालय में बैठक का आयोजन किया | जयपुर प्रभारी महासचिव रोहित बोहरा ने बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष, मंड़ल अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष की कार्यकारिणी एवं बूथ कमेटीयों के गठन के बारे में और सोशल मिडिया के माध्यम से एक दूसरे से जुड़कर कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के बारे में जानकारी दी ।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिवों को जयपुर शहर के विधानसभा क्षेत्रों का प्रभारी नियुक्त करने पर उनका सम्मान किया गया। और ब्लॉक अध्यक्षों, मण्डल अध्यक्षों व वार्ड अध्यक्षों की कार्यकारिणी अविलम्ब जिला कांग्रेस को देने के निर्देश दिये ।  जिला अध्यक्ष आर आर तिवाडी ने जिला अध्यक्ष बनाये जाने पर राष्ट्रीय नेताओं सहित मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा का आभार व्यक्त करते हुए सभी पदाधिकारियों को क्षेत्र में जाकर सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार करने के लिए प्रेरित किया ।
सीताराम शर्मा नेहरू ने मंच संचालन करते हुए सभी कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया । इस अवसर पर रोहित बोहराजी, आर आर तिवाडी, कैप्टन अरविन्द कुमार , लीलावती वर्मा , अर्चना शर्मा , मुनेश गुर्जर , सुशील पारीक , सीताराम अग्रवाल , प्रशान्त शर्मा , पुष्पेन्द्र भारद्वाज , असलम फारूखी. , रघुवीर सिंह राठौड , राहुल भाकर , संदीप शर्मा , पप्पूलाल प्रजापती , मंजू शर्मा, हरसहाय यादव, सीताराम शर्मा नेहरू , शंकर डगायच , विमल यादव , संगीता गर्ग , रूबी खान , राजीव चौधरी , मुकुल गोयल, आलोक पारीक , बी.के. पाठक , असगर अली , जुल्फीकार नसीराबादी, सलीम खान , सुनील आमेरीया , मुकेश शर्मा , अमित तिवाडी , विनयप्रताप भोपर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत