मणिपुर में जातीय हिंसा रोकने में विफल भाजपा सरकार के विरूद्ध राजस्थान में कांग्रेस द्वारा पैदल मार्च का आयोजन किया जायेगा

० संवाददाता द्वारा ० 
जयपुर | मणिपुर में चल रहे जातीय संघर्ष, महिलाओं, आदिवासियों, अल्पसंख्यकों के विरूद्ध बढ़ते अत्याचार को रोकने में विफल भाजपा की डबल इंजन सरकार के विरूद्ध राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी जिलों में कांग्रेस द्वारा दिनांक 26 जुलाई प्रात: 11 बजे विरोध स्वरूप पैदल मार्च का आयोजन किया जायेगा ।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि दो माह से अधिक समय से मणिपुर में जातीय हिंसा जारी है जिसमें सैंकड़ों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं तथा हजारों लोग बेघर होकर पलायन करने को मजबूर हुये हैं । मणिपुर में महिलाओं के साथ बदसलूकी एवं दुष्कर्म के विभत्स अपराध होना देश के सामने उजागर हुये हैं तथा आदिवासियों एवं अल्पसंख्यकों के विरूद्ध अत्याचार बढ़ रहे हैं, 

किन्तु प्रधानमंत्री की चुप्पी तथा भाजपा की डबल इंजन सरकार द्वारा स्थिति को सम्भालने में विफल रहने एवं केन्द्र सरकार द्वारा मणिपुर की स्थिति को गंभीरता से नहीं लेने के विरूद्ध राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार 26 जुलाई को प्रातः 11 बजे सभी जिला कांग्रेस कमेटियों द्वारा अपने जिलों में विरोध स्वरूप पैदल मार्च आयोजित किया जायेगा तथा राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को केन्द्र सरकार के विरूद्ध ज्ञापन सौंपा जायेगा ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार