भारत जोड़ो यात्रा को समाज के हर वर्ग का अभूतपूर्व प्यार और समर्थन मिला- तारिक़ अनवर

० योगेश भट्ट।  
नई दिल्ली :  दिल्ली में कांग्रेस पार्टी द्वारा शुरु की गई भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में पूरे देश से कांग्रेस कार्यकर्ता आये थे। इस यात्रा का उद्देश्य भारत को एकजुट व साथ मिलकर देश को मज़बूत करना था। यात्रा कन्याकुमारी से शुरू हुई, 12 राज्यों से होकर गुज़री और जम्मू-कश्मीर में समाप्त हुई थी। यात्रा 136 दिनों में लगभग 4 हजार से ज्यादा किलोमीटर की दूरी तय करी थी। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा के पूर्व सदस्य तारिक़ अनवर थे। इस के अलावा कांग्रेस प्रवक्ता अलका लांबा , कार्यक्रम के संयोजक बंटी खान सहित कई गणमान्य उपस्थित  थे।

इस अवसर पर तारिक़ अनवर ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को समाज के हर वर्ग का अभूतपूर्व प्यार और समर्थन मिला । आज हमारे देश को विभाजित करने वाले आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों के खिलाफ आवाज़ उठाने के लिए कांग्रेस नेताओं के साथ लाखों लोग आंदोलन में शामिल हुए । यह यात्रा बड़े पैमाने पर बेरोज़गारी, महंगाई, नफ़रत, विभाजन की राजनीति और हमारी राजनीतिक व्यवस्था के अति-केंद्रीकरण के ख़िलाफ जन-जागरण का काम कर रही है।

इस ऐतिहासिक आंदोलन का हिस्सा बनने के लिए सभी वर्गों के लोग एक साथ आयें। यह यात्रा भारत की एकता, सांस्कृतिक विविधता और भारत वासियों के अविश्वसनीय धैर्य का उत्सव रही।कार्यक्रम के संयोजक बंटी खान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी में सभी नेता एकजुट हैं। जहां-जहां से भी भारत जोड़ो यात्रा गुजरी है, वहां कांग्रेस ने चुनाव जीता है। कर्नाटक की स्थिति उठाकर देख लीजिए, वहां कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी है। लोगों के लिए कांग्रेस ही सबसे अच्छी पार्टी है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली