कांग्रेस नेताओं के विरूद्ध किये जा रहे षड़यंत्र के खिलाफ तथा राहुल गाँधी के समर्थन में काली पट्टी बांधकर पैदल मार्च निकाला

० संवाददाता द्वारा ० 
जयपुर । गुजरात हाईकोर्ट द्वारा राहुल गाँधी की याचिका खारिज करने के फैसले के पश्चात् प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, जयपुर पर कांग्रेस नेताओं, विधायकों, विधायक प्रत्याशियों, जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने भाजपा के द्वारा कांग्रेस के नेताओं के विरूद्ध लम्बे समय से किये जा रहे षड़यंत्र के खिलाफ तथा राहुल गाँधी के समर्थन में काली पट्टी बांधकर पैदल मार्च निकाला।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारीगण, राज्य सरकार के मंत्रीगण, पार्टी के विधायकगण, विधायक प्रत्याशीगण एवं कांग्रेस कार्यकर्तागण बड़ी संख्या में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, जयपुर पर एकत्रित होकर गुजरात हाईकोर्ट में दायर राहुल गाँधी की याचिका पर फैसले का इंतजार कर रहे थे । याचिका खारिज किये जाने का समाचार प्राप्त होते ही सभी उपस्थित कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सभागार में सभा की तथा राहुल गाँधी के द्वारा देश में लोकतंत्र बचाने हेतु किये जा रहे संघर्ष में शामिल होने एवं हर परिस्थिति में समर्थन देने की घोषणा की।

 सभा में उपस्थित सभी कांग्रेसजनों ने एकमत से  राहुल गाँधी के समर्थन में पैदल मार्च निकालने तथा भाजपा के द्वारा कांग्रेस नेताओं के विरूद्ध लम्बे समय से किये जा रहे षड़यंत्रों के खिलाफ काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शित करने का निर्णय लिया । चतुर्वेदी ने बताया कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा नई दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित प्रदर्शन में शामिल हुये ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली