राजस्थान में पहली बार हो रही है डिजिटल मार्केटिंग कोर्स की शुरूआत

० आशा पटेल ० 
जयपुर। राजस्थान में पहली बार मुम्बई की एडरप्ट (ऑस्ट्रेलिया बेस डिजीटल मार्केटिंग एजुकेशन इंस्टीट्यूट) और यूनीवर्सिटी ऑफ टैक्नोलॉजी के मध्य हुए एम ओ यू के डिजिटल मार्केटिंग में डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स की शुरूआत हो रही है।  मुख्य आयोजक वी बी जैन ने बताया कि 30 जुलाई को दीपशिखा कॉलेज के निर्मल सुराणा ऑडिटोरियम में लॉन्चिंग प्रोग्राम में यूनिवर्सिटी ऑफ़ टेक्नोलॉजी के चेयरमेन एडवोकेट डा प्रेम सुराणा, वाइस चेयरमेन डा अंशु सुराणा, एडरप्ट के एम डी जुबेर शेख, लोकेश दवे और फोर्टी अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल सहित कई विशिष्ठ लोग और संगठन पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। 

राजस्थान के मुख्य मंत्री अशोक गहलोत मुख्य अतिथि, खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, उद्योग मंत्री शकुंतला रावत और पूर्व मंत्री खेतड़ी विधायक डा जितेन्द्र सिंह विशिष्ठ अतिथि आमंत्रित किया गया है। दीपशिखा ग्रुप ऑफ़ कोलेजेज निदेशिका डा रीता बिष्ठ ने बताया कि दीपशिखा ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेज 1976 से शिक्षा के क्षेत्र में युनिवर्सिटी ऑफ टैक्नोलॉजी के साथ अग्रणी संस्था है। दीपशिखा ग्रुप के 12 शिक्षण संस्थान है। बीस हजार छात्र अलुमुनाई है।

 नए शुरू हो रहे डिजीटल मार्केटिंग कोर्स को राजस्थान और विश्व के किसी भी स्थान से ऑनलाइन और ऑफलाइन किया जा सकेगा। एडरप्ट के निदेशक लोकेश दवे ने बताया कि नए शुरू हो रहे डिजीटल मार्केटिंग कोर्स से ऑस्ट्रेलिया में जॉब करने के सुनहरी अवसर होंगे साथ प्रस्तावित कोर्सेज सत प्रतिशत रोजगार गारंटी देंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड