स्वतंत्रता सेनानी झगरू गोंड मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट 20 अगस्त को खेला जाएगा फाइनल

० योगेश भट्ट ० 
उदालगुरी। उदालगुरी जिले के भूतियाचांग चाय बागान के फुटबाल मैंदान में स्वतंत्रता सेनानी झगरू गोंड मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट की शुरुआत हुई। आधुनिक इंडिया फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट का उद्घाटन एस एस बी के कमांडेंट टोपेस्वर संबित राउत ने फुटबाल टूर्नामेंट के शुभारंभ की घोषणा की। उदालगुरी जिले के अतिरिक्त जिला आयुक्त कुलदीप हजारिका ने झंडा फहराया तडूपरांत भूतियाचांग चाय बागान के प्रबंधक प्रांजल बरठाकुर ने फीता काटकर टूर्नामेंट की शुरूआत किया। उसके बाद मैदान में खिलाड़ियों से परिचय कराया गया। 
सभी आए अतिथियों को परंपरीक गमछा और मोमेंटो के साथ सम्मानित किया गया। इस मौके पर आधुनिक इंडिया फाऊंडेशन के अध्यक्ष डी के चौहान भी मौजूद रहे। मैदान में हजारों की संख्या में लोग मैच देखने आए थे. खेलों को बढ़ावा देने के लिए मेरा संकल्प है कि केंद्रीय खेल मंत्री से बात कर स्टेडियम के विकास के लिए विशेष बजट उपलब्ध कराया जाएगा। इस दौरान पार्षद राकेश चौधरी, रेंजर अरुण शर्मा सहित शहर के प्रबुद्ध लोग भी मौजूद रहे.
टूर्नामेंट समिति के अध्यक्ष इसप्रधान तांती ने बताया कि विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाला स्वतंत्रता सेनानी झगरू गोंड मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट जिसमे कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं । 18 अगस्त तक रोजाना 2 मैच खेले जाएंगे। 20 अगस्त तक होने वाले मैच में बेस्ट गोलकीपर और बेस्ट स्कोरर को सम्मानित किया जाएगा। विजेता टीम को 20 हजार रुपये का नकद पुरस्कार और उपविजेता टीम को 15 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड