काव्य संध्या "आजादी के तराने" आयोजित

० योगेश भट्ट ० 
नयी दिल्ली - देशभक्ति से ओत-प्रोत "आजादी के तराने" - काव्य संध्या हिंदुस्तानी भाषा अकादमी एवं 'हम सब साथ-साथ' के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुई। मां सरस्वती की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्वलन के उपरांत राष्ट्रगान के साथ वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. जय सिंह आर्य की अध्यक्षता एवं प्रसिद्ध कवि विनय विनम्र की उपस्थिति में दिल्ली-एनसीआर से आमंत्रित पैंतीस से अधिक कवि-कवियित्रियों ने अपनी-अपनी रचनाएं प्रस्तुत की। 

इस काव्य संध्या में अकादमी के संस्थापक अध्यक्ष सुधाकर पाठक, विजय शर्मा, विनोद पाराशर, सुशील भारती ने गरिमापूर्ण उपस्थिति दर्ज की।  मंच संचालन किशोर श्रीवास्तव ने किया। इसी अवसर पर अकादमी की त्रैमासिक पत्रिका हिन्दुस्तानी भाषा भारती के नवीनतम अंक का विधिवत विमोचन भी किया गया। अकादमी के अध्यक्ष सुधाकर पाठक ने २०१५ से लेकर वर्तमान तक अकादमी के सफर तथा भावी योजनाओं पर प्रकाश डाला।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली