संजय सिन्हा को मिला बेस्ट एक्टर का एवार्ड

० योगेश भट्ट ० 
नई दिल्ली : एक्टिंग करना बच्चों का खेल नहीं है, इसके लिए जी तोड़ मेहनत करनी पड़ती है।' इस जुमले को बार बार दुहराने वाले एक्टर संजय सिन्हा को जम्मू कश्मीर के कटरा में आयोजित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट एक्टर के अवार्ड से नवाजा गया। कटरा स्थित माता वैष्णो देवी स्प्रिचुअल ग्रोथ सेंटर के ऑडिटोरियम में आयोजित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ जम्मू कश्मीर में उनकी बांग्ला फिल्म ' छद्मबेषी ' को दिखाया गया 

 शानदार नेगेटिव कैरेक्टर के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का अवार्ड बॉलीवुड एक्टर सुमन तलवार,यशपाल शर्मा,एक्ट्रेस प्रीति सप्रू,दक्षिण फिल्मों के सुपर स्टार जय प्रभु ने मिलकर दिया ।संजय सिन्हा ने इस अवार्ड के लिए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अवार्ड मिलने के बाद जिम्मेदारी और बढ़ जाती है।ज्ञात हो कि संजय सिन्हा ने कई बांग्ला फीचर और लघु फिल्मों में अभिनय किया है। बॉलीवुड अभिनेता मोहन जोशी,तेज सप्रू आदि के साथ भी उन्होंने अभिनय किया है। इससे पहले भी उन्हें मल्टी टैलेंटेड शख्सियत के तौर पर कई अवार्डों से नवाजा जा चुका है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार