वाराणसी की गांधी संस्था के ध्वस्तीकरण के खिलाफ़ दुर्गापुरा में हुई गांधीवादियों की गोष्ठी

० आशा पटेल ० 
जयपुर । अगस्त क्रांति दिवस के अवसर सर्व सेवा संघ के आव्हान पर बनारस में आयोजित सभा व प्रतिरोध प्रदर्शन में पूरे देश से आए हजारों लोगों के जमघट से डरी उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने कायराना हरकत करते हुए राजघाट स्थित सर्व सेवा संघ के साधना केन्द्र में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी है।

उल्लेखनीय है कि इस केन्द्र की स्थापना विनोबा-जयप्रकाश एवं लालबहादुर शास्त्री द्वारा की गई थी।
इस केन्द्र हेतु क्रय की गई भूमि के दस्तावेज को कूटरचित बता कर दमनात्मक कार्रवाई की जा रही है।
इसके प्रतिरोध में राजस्थान समग्र सेवा संघ द्वारा दुर्गापुरा के संघ परिसर में बैठक आयोजित की गई ।

बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने उच्चतम न्यायालय के निर्देश के बावजूद आज की की गई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की कडे शब्दों में निन्दा की। सूचना अधिकार की प्रणेता अरुणा राय उत्तर प्रदेश सरकार की दमनकारी नीतियों की निदा करते हुए कहा कि यह दमन सिर्फ सर्व सेवा संघ पर नही है बल्कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों पर है।संघ के अध्यक्ष सवाई सिंह ने कहा कि इस तरह गाँधी के विचार को मिटाने की तानाशाही कार्रवाई का हर स्तर पर विरोध किया जाएगा ।

बैठक में भारत जोड़ो अभियान के दिल्ली के रोहित एडवोकेट,निखिल डे,दीपक,काॅर्डीनेटर रमन यादव,मंगल पारीक, कैलाश मीणा,उमेश शर्मा (एडवोकेट),गोपाल शरण,सवाई सिंह, कमल कुमार मुकेश,प्रवणेन्द्र, भँवर लाल मेघवंशी उपस्थित रहें ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’ धरना

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा