पीरुमदारा से चलेंगी कुमाऊं गढ़वाल के लिए बसे

० योगेश भट्ट ० 
पीरुमदारा-नैनीताल-मधुबन कॉलोनी में भूमि पूजन के साथ गढ़वाल यूजर्स के नए बस स्टैंड की औपचारिक प्रक्रिया को पंख लग गए ।  स्थानीय विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने गढ़वाल यूजर्स की रामनगर शाखा की अध्यक्ष रेखा गुसाई और अरविंद गुसाई के साथ दीप प्रज्वलित कर वैदिक मंत्रोचार के बीच गढ़वाल यूजर्स के नए बस अड्डे का भूमि पूजन किया ।

नवीन बस अड्डे का निर्माण लगभग छ: बीघा के विशाल भूखंड में किया जाएगा । इस जमीन को वरिष्ठ कारोबारी भाजपा नेता और गढ़वाल यूजर्स रामनगर शाखा के पूर्व अध्यक्ष अरविंद गुसाईं ने सस्था को निशुल्क दान किया है । इस बस अड्डे के निकट ही कुमाऊं के लिए बसों का संचालन करने वाली "आदर्श" संस्था को भूमि दी गई है । जिसके माध्यम से कुमाऊं के लोगों को पहाड़ जाने के लिए रामनगर में परेशान नहीं होना पड़ेगा ।

 इस क्षेत्र में देश की आजादी के बाद से कुमाऊं _ गढ़वाल के हजारों परिवार रहते हैं । इस ऐतिहासिक घटनाक्रम को परवान चढ़ाने में भाजपा नेता अरविंद गुसाई की बड़ी भूमिका रही है । इधर कुमाऊं _ गढ़वाल की बसों के संचालन को लेकर स्थानीय जनता में अत्यधिक उत्सुकता बनी हुई है ।

इस अवसर पर विधायक दीवान सिंह बिष्ट, विशिष्ट अतिथि यशपाल सिंह रावत, अरविंद गुसाईं ,रेखा गुसाईं ने अपने संबोधन में कहा , अब पीरुमदारा का इतिहास एक नई करवट ले रहा है । दोनों बस स्टेशन यहां के निवासियों को पहाड़ से जोड़ने के लिए एक ऐतिहासिक कदम के रूप में याद किए जाएंगे ।

इस अवसर पर विधायक दीवान सिंह बिष्ट, चिकित्सक यशपाल सिंह रावत , रेखा गुसाई ,अरविंद गुसाई ,भागीरथ लाल चौधरी, प्रभात ध्यानी ,आलोक गुसाई, विजय खुलबे , सुरेश घुघत्याल सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड