जेसीएफ फेस्टिवल में भारतीय अर्थव्यवस्था, सूचना प्रौद्योगिकी और रिफॉर्म्स पर चर्चा

० आशा पटेल ०
जयपुर। जयपुर सिटीजन फोरम फेस्टिवल में आयोजित टाॅक शो में पद्म विभूषण एवं पद्मश्री एन.आर. नारायण मूर्ति ने भारतीय अर्थव्यवस्था, सूचना प्रौद्योगिकी और रिफॉर्म्स पर चर्चा की। इस टाॅक शो में मूर्ति के साथ नैसकॉम के संस्थापक हरीश एस. मेहता और टेक महिंद्रा के सीईओ एवं एमडी, चंदर पी. गुरनानी ने परिचर्चा की। एसएमएस अस्पताल के बाहर जेसीएफ चेयरम राजीव अरोड़ा और इंफोसिस संस्थापक एन.आर. नारायण मूर्ति ने जरूरतमंदों में भोजन सामग्री वितरित की।
जेसीएफ चेयरमैन राजीव अरोड़ा ने बताया कि जयपुरवासियों को शहर की कला एवं संस्कृति से समृद्ध विरासत से रूबरू कराने और अंगदान की मुहिम से जोड़ने के उद्देश्य व जयपुर को सांस्कृतिक हब बनाने के लिए जयपुर सिटीजन फोरम (जेसीएफ) द्वारा जेसीएफ फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। अरोड़ा के अनुसार जयपुर में वो सब खूबियाँ हैं जिससे यह देश की सांस्कृतिक गतिविधियों का हब बन सकता है ,
राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर इसी दिशा में एक कदम है जो अशोक गहलोत की दूरदर्शी सोच दिखाता है। इस अवसर पर जेसीएफ की सह-अध्यक्ष श्रीमती जयश्री पेडीवाल और सचिव अजय डाटा के अतिरिक्त संयुक्त सचिव श्रीमती भावना जगवानी, कोषाध्यक्ष अनिल बक्क्षी, सलाहकार एस.एस.भंडारी और कार्यक्रम संयोजक  जे.के. जाजू भी उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड