पूर्व कमिश्नर बी एल सोनी युवा जागृति मंच के जरिए यंगस्टर्स की करेगें काउसलिंग

० आशा पटेल ० 
जयपुर । पूर्व पुलिस कमिश्नर बी एल सोनी ने कहा कि मेरा दूर-दूर तक राजनीति में आने का कोई इरादा नहीं है। मैंने बस युवाओं की मदद के लिए कदम बढ़ाए हैं। जब मैं सेवा में था तो अपराधी को बचाने के लिए कई लोग और फोन कॉल्स मेरे पास आते थे, लेकिन कोई ये नहीं बोलता था कि पीड़ित की सहायता करो। उसको न्याय दिलाओ। किसी भी उच्च स्तर से लेकर नीचे के स्तर तक कोई पीडित के लिए नहीं बोलता था। सहानुभूति को पीडित के साथ होनी चाहिए। इस बात का मुझे हमेशा रंज है। यह कहना था जयपुर के पूर्व पुलिस कमिश्नर बी एल सोनी का, जो युवाओं की हेल्प करने के इरादे के साथ युवा जागृति मंच लेकर आए और अपने अनुभव शेयर किए।

सोनी ने सर्विस के एक्सपीरियंस बताते हुए कहा, कि हमने हेल्प लाइन नंबर चलाए और गांव-गांव गए। हर संभाग में खुले मंच जनता को दिए। क्योंकि मेरा मानना है कि कार्यवाही नहीं करेंगे तो लोग आएंगे नहीं। उनको रिजल्ट देना जरूरी है।एजेंसी का मनोबल भी तभी बढ़ता है, जब कार्यवाही सही समय पर शुरू हो जाए। उन्होंने कहा इस मंच के जरिए हम युवाओं की काउसलिंग करेंगे और उनकी मदद की जाएगी। किसी भी प्रकार का वित्तिय सहयोग नहीं लेंगे किसी से नहीं लेंगे। हालाकि कोई भी आकर युवाओं के लिए सेमिनार कर सकता है। यंगेस्टर्स को मोटिवेट करना और उनके लिए लड़ना उदेश्य होगा। उनकी बातें सुनेंगे और समाधान निकालेंगे। साथ ही जिम्मेदारों से कहेंगे, कि उनके लिए काम करें और उनकी मदद करें।

उन्होंने कहा शुरू से देश भक्ति का जज्बा रहा। देश है तो सबकुछ है। प्रलोभन सबके जीवन में आते हैं, लेकिन जब तिरंगा की शपथ याद आती है तो कोई भी ऑफर हवा में उड़ जाता है। इसमें परिवार और मित्रों ने सहयोग किया कि मैं सही रास्ते पर चल सकूं। सबसे बड़ा मोटिवेटर तिरंगा है। सोनी ने बताया, ये ही कारण रहा कि हमने कितना ही बडा अफसर हो कार्यवाही की। कलेक्टर, एसपी, भारत सरकार के अफसर सबको पकड़ा। सूचना आने के बाद किसी बड़े अफसर की नहीं सुनी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड