नई पीढ़ी को कमान, ईशा, आकाश और अनंत रिलायंस के बोर्ड में शामिल

० संवाददाता द्वारा ० 
मुकेश अंबानी अगले पांच वर्षों तक चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर बने रहेंगे • आकाश, ईशा और अनंत का मार्गदर्शन में प्राथमिकताओं में शामिल- मुकेश अंबानी
नई दिल्ली : अंबानी परिवार की अगली पीढ़ी ईशा अंबानी, आकाश अंबानी और अनंत अंबानी को रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के निदेशक मंडल यानी बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल कर लिया गया है। वहीं नीता अंबानी निदेशक मंडल से इस्तीफा दे दिया है। इस फैसले पर रिलायंस के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने मुहर लगा दी है। रिलायंस की वार्षिक आमसभा में कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने इसकी जानकारी दी। मुकेश अंबानी अगले पांच वर्षों तक चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर बने रहेंगे।

बोर्ड में हुए फेरबदल पर मुकेश अंबानी ने कहा, “बोर्ड की बैठक में ईशा अंबानी, आकाश अंबानी और अनंत अंबानी को रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के निदेशक मंडल में शामिल करने की सिफारिश की गई। मैं गर्व से कह सकता हूं कि उन्होंने समर्पण, प्रतिबद्धता और कड़ी मेहनत से यह उपलब्धियां हासिल की हैं। अन्य निदेशकों के साथ मिलकर, वे रिलायंस समूह को नेतृत्व देने और हमारे सभी व्यवसायों का मार्गदर्शन करने के लिए एक टीम के रूप में काम करेंगे।“

उधर नीता अंबानी ने रिलायंस के निदेशक मंडल से इस्तीफा दे दिया है। वह रिलायंस फाउंडेशन की अध्यक्ष बनी रहेंगी और इस भूमिका में वह बोर्ड में स्थायी आमंत्रित सदस्य के रूप में सभी बोर्ड बैठकों में भाग लेंगी।  मुकेश अंबानी ने अपने लिए तय जिम्मेदारियां का जिक्र करते हुए कहा कि वे रिलायंस की अगली पीढ़ी के नेतृत्व को तैयार करेंगे। खासकर आकाश, ईशा और अनंत का मार्गदर्शन उनकी प्राथमिकताओं में शामिल हैं। ताकि वे सामूहिक नेतृत्व प्रदान कर सकें और आने वाले दशकों में रिलायंस को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जा सकें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड