प्रियंका गाँधी 10 सितम्बर को टोंक जिले में जनसभा को सम्बोधित करेंगी

० संवाददाता द्वारा ० 
जयपुर । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गाँधी 10 सितम्बर को राजस्थान दौरे पर टोंक जिले के झिलाए गाँव में विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगी। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गाँधी 10 सितम्बर को प्रातः 10 बजे झिलाए गाँव, जिला टोंक में स्थित विवेकानन्द मॉडल स्कूल के प्रांगण में विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगी। इस अवसर पर राजस्थान प्रभारी सुखजिन्द्र सिंह रंधावा, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी जनसभा में सम्मिलित होकर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करेंगे ।

चतुर्वेदी ने बताया कि 09 सितम्बर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी, हॉस्पिटल रोड, जयपुर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव के. सी. वेणुगोपाल प्रमुख कांग्रेसजनों की महत्वपूर्ण बैठक लेंगे तथा संगठनात्मक कार्यों पर विस्तृत चर्चा करेंगे। बैठक में राजस्थान प्रभारी सुखजिन्द्र सिंह रंधावा, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सहप्रभारी काजी निजामुद्दीन, अमृता धवन एवं वीरेन्द्र सिंह राठौड़ भी प्रमुख रूप से अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ शामिल होंगे ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड