ग्रैजुएशन के लिए,रिलायंस फ़ाउंडेशन की 5,000 स्कॉलरशिप

० संवाददाता द्वारा ० 
· स्कॉलरशिप में 2 लाख रुपए मिलेंगे और विद्यार्थियों को सपोर्ट सिस्टम के लिए पुराने विद्यार्थियों के नेटवर्क से जोड़ा जाएगा· विद्यार्थी शैक्षणिक वर्ष 2023-24 के लिए भारत में, किसी भी विषय में स्कॉलरशिप के लिए अर्ज़ी दे सकते हैं, आख़िरी तारीख़ – 15 अक्तूबर, 2023· रिलायंस फ़ाउंडेशन स्कॉलरशिप कॉलेज में पढ़ाई के लिए देश की सबसे बड़ी छात्रवृत्तियों में से एक है
मुंबई: रिलायंस फ़ाउंडेशन स्कॉलरशिप प्रोग्रैम कॉलेज में पढ़ाई के लिए कई विषयों के विद्यार्थियों के लिए सबसे बड़ा छात्रवृत्ति कार्यक्रम है जिसमें वर्ष 2023-24 के लिए 5000 स्कॉलरशिप दी जाएंगी। रिलायंस के संस्थापक श्री धीरूभाई अंबानी मानते थे कि देश की युवाशक्ति में निवेश कर उनकी प्रतिभा को अवसर देना चाहिए। उन्हीं के विचार को आगे बढ़ाते हुए रिलायंस फ़ाउंडेशन स्कॉलरशिप्स ने महाविद्यालय स्तर पर भी छात्रवृत्ति देना शुरू किया था।

दिसंबर 2022 में धीरूभाई अंबानी की 90वीं वर्षगांठ पर रिलायंस इंडस्ट्रीज़ की संस्थापक और चेयरपर्सन नीता अंबानी ने घोषणा की थी कि अगले 10 साल में वो 50,000 विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप देंगी। रिलायंस फ़ाउंडेन अंडरग्रैजुएट स्कॉलरशिप ‘मेरिट-कम-मीन्स’ के आधार पर ये छात्रवृत्तियाँ देता है। रिलायंस फ़ाउंडेशन के सीईओ श्री जगन्नाथ कुमार ने कहा, “भारत एक युवा देश है। युवाशक्ति देश के नई ऊंचाइयाँ छूने में मदद कर सकती है। 

बेहतरीन शिक्षा के लिए लोगों को बेहतर अवसर मिल सकें, यही हमारी कोशिश है। हमारा प्रयास है कि हम युवाओं को उनके सपने पूरे करने में मदद करें और वे देश की प्रगति में योगदान दे सकें।“रिलायंस का ये कार्यक्रम लड़कियों और दिव्यांगों की भी मदद करता है। एप्टिट्यूड टेस्ट, बारहवीं कक्षा के मार्क्स, परिवार की कुल आय और पात्रता की कुछ अन्य शर्तें सिलेक्शन का आधार होगा ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड