डॉ. यतींद्र द्विवेदी ने पावरग्रिड के निदेशक (कार्मिक) के रूप में पदभार ग्रहण किया

० Yogesh Bhatt 0 
नयी दिल्ली -डॉ. यतींद्र द्विवेदी ने पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के निदेशक (कार्मिक) का पदभार ग्रहण किया है। निदेशक (कार्मिक) के रूप में पद संभालने से पहले, उन्होंने कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) के रूप में गतिशील कारोबारी माहौल में चुनौतीपूर्ण तथा प्रमुख कार्यों को कुशलता से निष्पादित किया। उन्हें 33 वर्षों से अधिक का अनुभव है जिसमें उन्होंने मानव संसाधन रणनीति को व्यवसाय के साथ जोड़ने और संगठन के विकास को संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

डॉ. द्विवेदी उत्कृष्ट क्रॉस फंक्शनल ज्ञान, उच्च कौशल तथा नीति निर्माण, मानव संसाधन प्रक्रिया री-इंजीनियरिंग और अन्य संगठनात्मक विकास पहलों में अनुभवी हैं। डॉ. द्विवेदी ने हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के साथ अपनी व्यावसायिक यात्रा शुरू की और 1993 में पावरग्रिड में शामिल हुए। डॉ. द्विवेदी ने एक सुदृढ़ एवं समृद्ध संगठन बनाने पर ध्यान देने के साथ विभिन्न परिवर्तन प्रबंधन पहलों जैसे एसएपी कार्यान्वयन, एचआर का डिजिटलीकरण, भविष्य के काम के लिए तैयारी आदि का नेतृत्व किया है।

डॉ. द्विवेदी के पास आईआईटी रूड़की से इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री, एनआईटीआईई मुंबई (अब आईआईएम मुंबई) से पीजीडीआईई, एमडीआई गुड़गांव से पीजीडीएम और प्रबंधन में डॉक्टरेट की डिग्री है।न्होंने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए 2017 में प्रतिष्ठित एशियाई प्रबंधन चैलेंज चैम्पियनशिप जीती है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास