आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन एंड बिज़नेस में देव आनन्द को समर्पित फैशन शो

० आशा पटेल ० 
जयपुर। जयपुर देव फेस्टिवल भारतीय सिनेमा के महान कलाकार और आइकॉनिक एक्टर व आनन्द की 100 वीं वर्षगांठ को सेलिब्रेट करते हुए आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन एंड बिज़नेस में उन्हें समर्पित फैशन शो का आयोजन किया गया। इस फैशन शो में आर्च कॉलेज के स्टूडेंट्स द्वारा तैयार किया गया 15 परिधानों का "देव आनंद - द टाइमलेस आइकन" कलेक्शन पेश किया गया। कार्यक्रम में आर्च कॉलेज की फांउडर एवं डायरेक्टर अर्चना सुराना उपस्थित रही, 

उन्होंने कहा कि आर्च के स्टूडेंट्स ने इस कलेक्शन के माध्यम से देव आनंद को श्रद्धांजलि देने की एक छोटी सी कोशिश की है। वह अपने समय के बहुत बड़े स्टाइल आइकॉन रहे है और आज युवा पीढ़ी पर उनके स्टाइल का प्रभाव उतना ही गहरा है। यह कलेक्शन के द्वारा देव आनंद के आइकॉनिक स्टाईल को आज के समय के विकास के साथ दर्शाया गया है, जिसमें झुकी हुई बेरी, क्लासिक सूट, स्टाइलिश स्कार्फ जैसे कंटेंपरेरी चीजें शामिल हैं। 

इस कलेक्शन के माध्यम से बॉलीवुड के एक महान अभिनेता के स्टाईल का आज के समय के फैशन इनफ्लुएंस को जोड़ा गया है। देव आनंद का फैशन सेलेक्शन उनके ज़माने से काफी आगे था, जिससे वे अपने समय और आज भी भी एक फैशन आइकन के रूप में जाने जाते है। उन्होंने रंगों और पैटर्न के साथ काफी प्रयोग किये , साथ ही स्कार्फ और चश्मा भी उनके स्टाइल का हिस्सा थी।

कार्यक्रम में द एवरग्रीन देव आनंद सोसाइटी जयपुर के अध्यक्ष रवि कामरा, संरक्षक सुधीर माथुर, डायरेक्टर अमिताभ जैन, सत्यजीत तालुकदार, सचिव जीतेन्द्र शर्मा - संस्थापक शुभ विचार जयपुर , दिल्ली से आई टीवी कलाकार वंदना कपूर, दिल्ली देवानंद फैन क्लब के ललित खन्ना संदीप पावा उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड