महिला सशक्तिकरण का अनुठा "रंग साड़ी महोत्सव”

० विनोद तकियावाला ० 
नोएडा-नोएडा के सेक्टर 26 स्थित 26 कल्ब के परिसर में महिला सशक्तिकरण का एक अनूठा आयोजन “ रंग साड़ी" महोत्सव का साक्षी बना। “रंग साड़ी उत्सव” का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण पर पर जोर देना और महिला उद्यमियों को कार्यस्थल पर भी साड़ी पहनने के लिए प्रेरित करने व उनके द्वारा संचालित व्यापार को आत्मनिर्भरता के साथ बढ़ाने के लिए प्रेरित करना था। इस कार्यक्रम में 100 से ज्यादा महिला उद्यमियों ने भाग लिया।

इस महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की झलकियां भी देखने को मिली। साड़ी में रैंप वॉक करने वाली महिलाओं की क्राउन पहना कर सम्मानित भी किया गया। यह कार्यक्रम डॉ. निधि बंसल (फाउंडर "रंग साड़ी" ),दिपाली जैन(बेटियां फाउंडेशन) एवं अदिति बंसल (फाउंडर,स्टूडियो वोवेन वॉल्स) के संयोजन में आयोजित किया गया था । इस उत्सव का शुभारम्भ प्रीति शर्मा द्वारा गणेश वंदना से हुआ, इस कार्यक्रम में गिफ्टिंग पार्टनर्स ने अपने द्वारा बनाए गए उत्पाद सभी अतिथियों को भेंट किए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड