आठ साल से पेयजल के लिए तरस रहे दिल्ली साध नगर के लोग : सोलंकी

० योगेश भट्ट ० 
नयी दिल्ली। पालम विधान सभा अंतर्गत साध नगर के लोग कई सालों से पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं। इस बाबत स्थानीय जनता प्रतिनिधि और दिल्ली जल बोर्ड को शिकायत करने के बावजूद अभी तक सफलता नहीं मिली है। साध नगर गली नम्बर-9 निवासी सुनील सोलंकी ने बताया कि पिछले आठ सालों से यहां के लोग पीने के पानी को लेकर जद्दोजहद कर रहे है लेकिन जल बोर्ड के लोग इस समस्या को दर किनार करते जा रहे हैं।

 स्थानीय निवासी सुनील सोलंकी ने बताया की वर्ष 2021 में जलबोर्ड द्वारा पानी की पाईप लाईन डाली गई लेकिन उसे मुख्य पाईप लाईन से अब तक नहीं जोड़ा गया है। इस कारण पानी इलाके में नहीं पहुंच रही है। इस मामले को लेकर लोगों की शिकायत पर फेडरेशन ऑफ साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर फोरम के चेयरमैन रणबीर सिंह सोलंकी ने बताया कि पीने के पानी पर मूलभूत अधिकार है

 जो जलबोर्ड की ही जिम्मेदारी है परंतु इस पर वे ध्यान देना नहीं चाहते। सोलंकी ने मुख्यमंत्री एवम जलबोर्ड के उपाध्यक्ष सोमनाथ भारती से निवेदन किया है कि साध नगर के इस इलाके के लोगों को जल्द से जल्द पेय जल उपलब्ध कराएं जिससे लोग जीवन यापन कर सकें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार