कला को जितना समय देंगे, उतना निखरेंगे

० अशोक चतुर्वेदी ० 
जयपुर: ‘जयपुर सेंटर ऑफ आर्ट एंड कल्चर में प्रसिद्ध शिल्पकार और चित्रकार हिम्मत शाह का शो 'अंडर दी मास्क' कला प्रेमियों में चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां प्रदर्शित पेंटिंग्स और स्कल्पचर्स लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं। कला प्रेमियों का बड़ा समूह यहां शो देखने पहुंचा। इनमें ज्वैलर्स, इंजीनियर्स, आर्किटेक्ट शामिल रहे जो कंटेम्पररी आर्ट में विशेष रुचि रखते हैं। उन्होंने हिम्मत के हुनर को देखने के साथ ही स्कल्पचर्स और पेंटिंग्स में छिपे रहस्यों को अपने नजरिए से जाना।
विजिटर्स का कहना है कि हिम्मत की कला बेशकीमती है जितना समय आप इसे देखने में देंगे उतने ही गहराई से इसे समझ और जान पाएंगे, उन्होंने यह भी कहा कि जयपुर में सभी सुविधाओं से युक्त जेसीसीए गैलरी होना गर्व की बात है, यहां का माहौल कलाकारों के अनुरूप है व उनकी जरूरतों का पूरी तरह से ध्यान रखा गया है। जेसीसीए की डायरेक्टर मोनिका शारदा ने कहा कि किसी भी कला में रुचि रखना खुद पर इंवेस्टमेंट करने जैसा है, 
कला हमारे व्यक्तित्व और नज़रिए का विकास करती है, इसे जितना समय देंगे उतना निखरेंगे।गौरतलब है कि 1 जुलाई से अंडर दी मास्क शो जेसीसीए में जारी है। यहां लिविंग मास्टर हिम्मत शाह की 300 कंटेंपररी पेंटिंग्स प्रदर्शित की गयी है जिन्हें हिम्मत शाह ने कोरोना काल में तैयार किया है इसी के साथ उनके चुनिंदा नए स्कल्पचर्स को भी यहां प्रदर्शित किया गया है। इनमें दो डायमंड स्कल्पचर्स भी शामिल है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास