भारतीय युवा कांग्रेस ज़िला स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक कार्यक्रमों का आयोजन करेगी

० आशा पटेल ० 
जयपुर - ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा ने अपना एक वर्ष पूर्ण किया है। हमारे नेता व देश की आवाज़ राहुल गांधी ने कन्यकुमारी से कश्मीर तक 4081 किमी की ऐतिहासिक और लंबी पदयात्रा को पूरा किया। भारत को एकता व भाईचारे के बंधन में बांधने के साथ-साथ संवैधानिक संस्थाओ की रक्षा, बेरोज़गारी, महंगाई, भ्रष्टाचार व नफ़रत के ख़िलाफ़ आवाज़ बुलंद की ।
इस अवसर पर यूथ Congress के मीडिया प्रभारी विचार व्यास ने बताया कि भारतीय युवा कांग्रेस आने वाले तीन महीनों में ज़िला स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेगी जिसका ब्योरा कुछ इस प्रकार है - युवा कांग्रेस ज़िला स्तर से लेकर राज्य स्तर पर ‘भारत जोड़ो पदयात्रा ’ निकलेंगी और लोगों की समस्याएँ सुनने व उनसे मिलने का कार्य करेगी।

 ‘मोहब्बत की दुकान’ खोलने के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए ज़िले से लेकर राज्य स्तर तक सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा । जिसमें लोगों की भागीदारी सुनिस्चित की जाएगी।
 इसके साथ ही भारत जोड़ो यात्रा चित्र प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा और स्पीक-अप फ़ॉर भारत जोड़ो के माध्यम से लोगों तक इस यात्रा का संदेश पहुँचाया जाएगा।

 खेलों के माध्यम से यात्रा का संदेश पहुँचने के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएँगी। साथ ही ज़िला व राज्य स्तर पर रक्तदान शिविर भी आयोजित किए जाएँगे। प्रेस conference में यूथ कांग्रेस प्रभारी मोहम्मद शाहिद , सुधीन्द्र मूंड, सतवीर अलोरिया, राकेश मीना , पूजा भार्गव, अशोक कुलरिया आशीष बैरवा, रामदत मीणा , जुबेर खान चंद्रकला अभिषेक सोमरा रोहित इंदोरा सादिक चौहान 
और सोशल मीडिया हेड राहुल खान प्रदेश मौजूद रहे ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास