जीजेईपीसी ने मुंबई से कूरियर के माध्यम से आभूषण निर्यातकों को सुविधा प्रदान की

० आशा पटेल ० 
जयपुर . जेम एंड ज्वैलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल ने मुंबई से कूरियर मोड के माध्यम से भारत के पहले आभूषण निर्यात की सुविधा प्रदान करके एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। यह अंतर्राष्ट्रीय व्यापार को सरल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। भारत से अमेरिका के लिए एयर इंडिया के माध्यम से कैरेटलेन से भारत का पहला 4 आभूषण निर्यात किया गया था। कुल निर्यात मूल्य 1000 डॉलर से अधिक था।
जीजेईपीसी के अध्यक्ष विपुल शाह ने कहा, "अपनी घोषणा के एक वर्ष के भीतर कूरियर मोड के माध्यम से निर्यात का तेजी से कार्यान्वयन इस महत्वपूर्ण क्षेत्र के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को इंगित करता है। मैं, उद्योग की वर्तमान चुनौतियों पर विचार करते हुए, ऐसे महत्वपूर्ण समय पर इस ऐतिहासिक कदम को उठाने के लिए मुंबई सीमा शुल्क के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं।" कूरियर मोड के माध्यम से निर्यात को सक्षम करने से न केवल नए बाजारों के लिए दरवाजे खुलेंगे, बल्कि विदेशों में खुदरा और अंतिम उपभोक्ताओं तक सीधे पहुंचकर क्षेत्र से मूल्य वर्धित निर्यात में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

उन्होंने कहा कि, "निर्यात के लिए कूरियर मोड के उपयोग से कार्गो मोड की तुलना में लागत को 70% तक कम करने की क्षमता है, जिससे पूरे भारत में कई आभूषण व्यवसायों को ई-कॉमर्स के दायरे में प्रवेश करने में सुविधा होगी।"मुंबई एक प्रमुख निर्यात स्थल होने के नाते, गुजरात सहित प्रमुख रत्न और आभूषण मैन्युक्चरिंग सेक्टर के निकट होने के कारण इस सेवा से बहुत लाभान्वित होगा। यह नई पहल रत्न और आभूषण क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार को बढ़ावा देने और सरल बनाने के जीजेईपीसी के मिशन के अनुरूप है।

जीजेईपीसी ने यह सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी कि प्रक्रिया निर्बाध और प्रभावी रहे। इसमें कूरियर सेल के सीमा शुल्क अधिकारियों, अदानी समूह के समर्पित कर्मचारियो और बीवीसी के सह्योग के कारण सम्भव हो पाया है। मुख्य सीमा शुल्क आयुक्त, सीमा शुल्क आयुक्त और संयुक्त एवं अतिरिक्त सीमा शुल्क आयुक्त द्वारा प्रदान किया गया दृढ़ समर्थन वास्तव में सराहनीय था, और इस उपलब्धि को संभव बनाने में उनका योगदान महत्वपूर्ण था।

इस उपलब्धि से उद्योग के विकास में और वृद्धि होने और निर्यात के लिए नए रास्ते खुलने की उम्मीद है, खासकर ई-कॉमर्स क्षेत्र में। सरकार के समर्थन और अपने सदस्यों के समर्पण के साथ, जीजेईपीसी वैश्विक मंच पर भारतीय रत्नों और आभूषणों को बढ़ावा देने में निरंतर सफलता की आशा करती है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत