ओशो डायनेमिक मेडिटेशन पोस्ट का विमोचन

० आशा पटेल ० 
जयपुर। 7 एवं 8 अक्टूबर को जयपुर के जवाहर कला केंद्र में होने जा रहे एस.के. वर्ल्ड हेल्थ एंड वेलनेस फेस्ट के अवसर पर योग गुरु योगाचार्य ढाकाराम द्वारा योगपीस संस्थान के आनंदम प्रकल्प के तहत ओशो डायनेमिक मेडिटेशन करवाया जाएगा, इस ध्यान शिविर के पोस्टर का विमोचन एसएमएस मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, जयपुर के वरिष्ठ प्रोफेसर एवं चिकित्सक डॉ. सुधीर भंडारी, योगाचार्य ढाकाराम एवं आनंदम प्रकल्प के राष्ट्रीय प्रमुख योगी मनीष विजयवर्गीय ने किया।

योगपीस संस्थान के योग निदेशक योगी मनीष ने बताया कि ओशो डायनेमिक मेडिटेशन स्वस्थ तन, शांत मन एवं आत्मिक आनंद की एक अद्भुत विधि है जिसका अनुभव हेल्थ एंड वैलनेस के महाकुंभ में 8 अक्टूबर को योगाचार्य ढाकाराम के सानिध्य में साधाक लेंगे, शिविर सभी के लिए नि:शुल्क परंतु रजिस्ट्रेशन पहले आओ पहले पाओ के आधार पर अनिवार्य रखा गया है।

शिविर के संयोजक अरविंद सेजवान, डॉ. अभिनव जोशी, सहसंयोजक अल्का आत्रेय, आशीष कोठारी एवं योगपीस संस्थान के शास्त्री नगर स्थित मुख्यालय के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली