MBCL- 2023 क्रिकेट लीग का पोस्टर विमोचन

० आशा पटेल ० 
जयपुर । एम एच एस तिलक नगर के पूर्व छात्रों के एसोसिएशन महसोसा माहेश्वरी सी. सै. स्कूल ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन द्वारा 1 व 2 अक्टूबर को अंडरआर्म बॉक्स क्रिकेट लीग आयोजित की जा रही हैं जिसके पोस्टर विमोचन में बाएं से अलोक शर्मा, कोषाध्यक्ष अभिषेक लाटा, विधायक डॉ. अशोक लाहोटी,अध्यक्ष सी.ए. शरद काबरा शामिल हुए।

इस टूर्नामेंट में अलग अलग बैच से 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इसे 1995 बैच होस्ट कर रहा हैं। एम एच एस 1994 बैच से पास-आउट लाहोटी ने बताया कि क्रिकेट लीग जैसा आयोजन पूर्व छात्रों की यादों को पुनर्जीवित करता है। एसोसिशन के अध्यक्ष सी ए शरद काबरा ने बताया कि मोहसोसा एम एच एस से पास आउट 25,000 से अधिक विद्यार्थियों की संस्था है। यह बॉक्स क्रिकेट का आयोजन दूसरे वर्ष होने जा रहा है। विद्यार्थियों में इस आयोजन को लेकर जबरदस्त उत्साह है।

काबरा ने बताया कि 1 अक्टूबर को इस आयोजन का उद्घाटन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास द्वारा फीता काटकर किया जाएगा और 2 अक्टूबर को आयोजन का समापन विधायक डॉ अशोक लाहोटी के कर कमलों से होगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली