99.20 प्रतिशत से उत्तीण अभिनन्दन मिश्रा को वायस हेड बॉय बनाया

० योगेश भट्ट ० 
नयी दिल्ली - विश्व भारती पब्लिक स्कूल , सेक्टर 24 अरुण विहार नोएडा में एक कार्यक्रम के तहत मेधावी छात्र- छात्राओं को स्कोलर बैच को सम्मानित करने का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में विद्यालय से जुड़े वर्तमान छात्र-छात्राओं के सराहनीय कार्य के लिए भी सम्मानित किया गया । इस कार्यक्रम में अभिनन्दन मिश्रा को भी सीबीएसई की परीक्षा के कक्षा 10वीं में संस्कृत, अंग्रेजी तथा सोशल साइंस में शत-प्रतिशत 100 अंकों के साथ 99.20 प्रतिशत लाने के लिए भव्य समारोह में सम्मानित किया गया । साथ ही साथ अभिनन्दन को अपने स्कूल का वाईस हेड वाय भी चयनित किया गया है। 

 स्कूल की गठित चयन समिति छात्र -छात्राओं की शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ उनके पाठ्येतर गतिविधियों के योगदानों की भी समीक्षा करती है और उसके बाद ही समिति के समक्ष उनके चयन को सुनिश्चित करने के लिए साक्षात्कार के लिए आमन्त्रित किया जाता।अभिनन्दन मिश्रा को भी इन सारी चयन प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ा है।

विश्व भारती पब्लिक स्कूल की प्राचार्या वीरा पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह पुरस्कार सिर्फ पद या मेडल नहीं होता,बल्कि इनसे जिन्हें सम्मानित किया जाता है ,उन से स्कूल ,समाज तथा देश विशेष उम्मीद संयोज कर रखता है । श्रीमती पाण्डेय ने आगे यह भी कहा कि विश्व भारती पब्लिक स्कूल ने विविध क्षेत्रों में प्रतिभा सृजन के क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता आया है । 

इसके लिए इसके मैनेजमेंट, सभी शिक्षकों तथा छात्र छात्राओं और स्टाफ को बधाई देती हूं । इसके अलावा मीडियाकर्मियों को भी धन्यवाद देना चाहती हूं जिन्होंने समय समय पर इन होनहार छात्र छात्राओं की प्रतिभा को प्रकाश में ला कर सदा उत्साह वर्धन का कार्य करते आये हैं ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड