फरेरो इंडिया ने स्वादिष्ट ट्रीट,किंडर शोको-बोन्स क्रिस्पी पेश की

० योगेश भट्ट ० 
नयी दिल्ली : दुनिया में चॉकलेट और कन्फेक्शनरी उत्पादों के अग्रणी फरेरो ने ‘किंडर शोको-बोन्स क्रिस्पी’ के लॉन्च की घोषणा की है। इस नई पेशकश के साथ फरेरो इंडिया ने स्वीट-पैकेज्ड फूड्स की श्रेणी में अपनी स्थिति मज़बूत कर ली है। इसके अम्ब्रेला ब्रांड किंडर के अंतर्गत इनोवेटिव उत्पाद किंडर शोको-बोन्स क्रिस्पी, एक स्वादिष्ट चॉकलेट ट्रीट है, जो परिवारों को ख़ुशी के क्षणों में एक साथ लाने के लिए डिज़ाइन की गई है।

किंडर शोको-बोन्स क्रिस्पी में एक क्रिस्पी वेफर के अंदर स्वादिष्ट मिल्की और कोको क्रीम का बेहतरीन मिश्रण है, जिसमें ऊपर से कोको स्प्रिंकल्स डालकर स्वाद का शानदार अनुभव उत्पन्न किया गया है, जो अलग-अलग स्वाद व संरचना पसंद करने वाले लोगों की पसंद के अनुरूप है। किंडर शोको-बोन्स क्रिस्पी स्वादिष्ट बाईट के आकार की कन्फेक्शनरी है, जिसके “शेयरेबल पैक्स” बहुत ही किफ़ायती मूल्य में 40/- रुपये से शुरू होते हैं। यह कन्फेक्शनरी 4 और 12 पीस के पैक में उपलब्ध होगी।

किंडर शोको-बोन्स क्रिस्पी के साथ कंपनी भारतीय बाजार में अपनी उपस्थिति मजबूत करने की ओर बढ़ रही है, जहाँ ग्राहक किंडर उत्पादों से प्रेम व इन पर भरोसा करते हैं। फरेरो अपने पोर्टफोलियो के इस विस्तार के साथ भारत में तेजी से बढ़ती स्नैकिंग श्रेणी में प्रवेश कर रहा है। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड