उत्तम नगर विधान सभा के लिए फेडरेशन के अध्यक्ष व सचिव चुने गए

योगेश भट्ट 0

नई दिल्ली । उत्तम नगर विधान सभा क्षेत्र के लिए फेडरेशन ऑफ साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर फोरम के अध्यक्ष के रूप में सुभाष अरोड़ा को तथा विकास सिंह को सह सचिव के रूप में मनोनीत किया गया। समारोह में फेडरेशन के चेयरमैन चौधरी रणबीर सिंह सोलंकी ने पदाधिकारियों को पद एवम गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर फेडरेशन के महा सचिव एडवोकेट राकेश कुमार ने कहा कि युवाओं को पढ़ाई लिखाई के अतिरिक्त समाज सेवा में भी सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए इसी से समाज का विकास एवम देश की उन्नति संभव है।

फेडरेशन के सचिव महेश मिश्रा ने कहा कि जन कल्याण के कार्यों के लिए फेडरेशन का हर सदस्य दिन रात तत्पर है एवम क्षेत्र व देश के उत्थान में हर वर्ग की भागीदारी जरूरी है खासकर महिलाओं, युवाओं एवम बुजुर्गो की भागीदारी प्रमुख है।

फेडरेशन के चेयरमैन रणबीर सिंह सोलंकी ने कहा कि समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार को निर्मूल करने का समय आ गया है। अब हमारे युवा साथी सतर्क हो गए है और समाज सेवा में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे है जो देश के विकास के लिए शुभ संकेत है
। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार