हथकरघा बुनाई एवं उत्पादन मेक इन इंडिया कार्यक्रम का एक अभिन्न अंग : विधि सिंघानिया

 ० आनंद चौधरी ०
 नई कलेक्शन "रानीसा, विधि सिंघानिया की लक्जरी का परिणाम है। यह बनारस और कोटा के खास धागों के साथ तैयार किया गया है। विधि सिंघानिया कई बुनकरों के साथ काम करती है, इस सहयोग में लगभग 3 हजार से अधिक बुनकर शामिल हैं। पीसी तोतुका एंड संस पारंपरिक कला और नवाचार का मिश्रण प्रस्तुत करती है।
नयी दिल्ली - आत्मनिर्भर भारत को साकार करने की दिशा में एक कदम उठाते हुए पीसी तोतुका एंड संस और जानी मानी साड़ी डिजाइनर विधि सिंघानिया साझा रूप से काम कर रहे हैं। विधि सिंघानिया का कहना है कि हथकरघा बुनाई, उत्पादन स्वाभाविक रूप से मेक-इन-इंडिया कार्यक्रम का एक अभिन्न अंग है। उन्होंने बताया कि हथकरघा और हस्तशिल्प क्षेत्रों को समर्थन देने और हथकरघा बुनकरों, कारीगरों, उत्पादकों के लिए व्यापक बाजार को सक्षम करने के लिए हम लगातार कम कर रहे हैं। 

इसी कड़ी में पीसी गोतुका एंड संस ने विधि सिंघानिया के साथ मिलकर एक खास ब्राइडल पॉप-अप इवेंट की मेजबानी की है। यह आयोजन विरासत और नवाचार का मेल है जिसमें त्योहार के मौसम के लिए खास जेवर और वस्त्र प्रदर्शित किए जाएंगे। पीसी गोतुका एंड संस की यात्रा सौ साल से भी अधिक है। उनके जेवर समय की पारंपरिक विरासत की गवाह है।

 जबकि विधि सिंघानिया, 25 साल पुरानी विरासत वाली ब्रांड, हाथ के बने उत्पाद प्रस्तुत करती है। विधि सिंघानिया और पीसी तोतुका एंड संस का उत्पाद नई दिल्ली स्थित डिफेंस कॉलोनी के नए शोरूम में देखा जा सकता है। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार