गढ़वाल के देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र से दिल्ली शैक्षणिक भ्रमण पर आये मेधावी छात्र-छात्राओं का अभिवादन

० योगेश भट्ट ० 
नयी दिल्ली -गढ़वाल हितैषिणी सभा दिल्ली ने शताब्दी वर्ष में प्रारम्भ की गई, ग्रामीण शिक्षा अभियान के तहत किया गढ़वाल के देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र से दिल्ली शैक्षणिक भ्रमण पर आये मेधावी छात्र-छात्राओं का अभिवादन किया ,इस दल में 75 बच्चे एवं 20 अध्यापक ,देवराड़ा ग्रुप आफ कम्पनी के संस्थापक कुलदीप देवराड़ा ने बच्चों को मोटिवेशनल स्पीच दी और जीवन में सफलता के सूत्र दिये।
गढ़वाल हितैषिणी सभा अध्यक्ष अजय सिंह बिष्ट जी ने विधायक  विनोद कण्डारी का उनकी मुहिम भारत भ्रमण एवं उनके द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों हेतु धन्यवाद किया साथ ही सभा के शताब्दी वर्ष समारोह का आमन्त्रण दिया,पुष्प गुच्छ,शाल, एवं शताब्दी वर्ष शुभ‌ंकर भेंट कर स्वागत किया। सभा के विभिन्न कार्यक्रम के साथ साथ , ग्रामीण शिक्षा अभियान के विषय में विस्तार से जानकारी दी।
इस अवसर पर सभा केकोषाध्यक्ष गुलाब सिंह जयाड़ा,उप कोषाध्यक्ष अनिल पन्त,सांस्कृतिक सचिव श्रीमती संयोगिता ध्यानी, सलाहकार यूं.एस.नेगी, हरि दत्त भट्ट,  बी.एस.नेगी, ललित ढौंडियाल।  टी.एस.भन्डारी एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे, कार्यक्रम का सुन्दर मंच संचालन कार्यकारिणी सदस्य आजाद सिंह नेगी द्वारा किया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार