सिन्धी अकादमी अध्यक्ष डा पारवानी की प्राथमिकता होगी सिन्धी भाषा ,संस्कृति का संरक्षण

० आशा पटेल ० 
जयपुर । राजस्थान सिन्धी अकादमी के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ.सुनील पारवानी ने झालाना संस्थानिक स्थित अकादमी कार्यालय में अकादमी अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण किया। इस आयोजित समारोह में अध्यक्ष पारवानी ने भगवान झूलेलाल की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण किया। समारोह में उपस्थित समाज के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के प्रति आभार प्रकट करते हुये कहा कि समाज सेवा हेतु सदैव समर्पित एक कर्मठ एवं युवा कार्यकर्ता को अकादमी अध्यक्ष मनोनीत किया है।
डॉ.पारवानी ने अपनी भावी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी देते हुये बताया कि वे समाज के सभी वर्गों एवं साहित्यकारों के मार्गदर्शन में अकादमी को एक नये मुकाम तक ले जायेंगे। उन्होंने कहा कि वे सिन्धी भाषा, साहित्य, कला एवं संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिये हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने अपने सम्बोधन में उपस्थित महानुभावों को विश्वास दिलाया कि मुख्यमंत्री ने उन्हें जो महत्वपूर्ण दायित्व सौपा है उसे सभी के प्रयासों से निर्वहन करने का प्रयास करेंगे।

पदभार ग्रहण समारोह में संस्कृत अकादमी की अध्यक्ष डा.सरोज कोचर, विप्र कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष महेश शर्मा, मेवात बोर्ड के अध्यक्ष जुबेर खान, विधायक साफिया जुबेर, इकबाल खान, शहर कांग्रेस अध्यक्ष आर.आर.तिवाड़ी, संजय बापना, पार्षद जय वशिष्ठ, पार्षद आशीष परेवा, पूर्व मेयर विष्णु लाटा, पं.सुरेश मिश्रा, सिन्धी अकादमी के पूर्व अध्यक्ष डा.लाल थदानी, अकादमी के नवनियुक्त सदस्य नारायण दास केवलानी, डा.दीपा थदानी, नरेश राघानी, 

मनोज ठाकवानी, बलदेव जीवनानी, सिन्धी सैन्ट्रल पंचायत के अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश खेतानी, हितेश आडवानी, गोबिन्द रामनानी, सतीश भाटिया, राजकुमार संगतानी, प्रिया ज्ञानानी, नीना मूलचंदानी, मनोज पारवानी, श्याम पारवानी, लक्ष्य पारवानी, रमेश मोटवानी, ओमी मोटवानी, दौतल तिलोकानी, नितिन पारीक, अमर गुरबानी, अशोक सेजवानी, रवि हेमलानी, अनूप टॉक, समीर सौमानी, भैरूलाल, आशीष, रोमा चांदवानी, हिमांशु शर्मा के साथ अलग-अलग पंचायतों के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड