जीतो कनेक्ट आयोजन के दौरान हुआ आइडिया टू आईपीओ का मंचन

० आशा पटेल ० 
जयपुर। तीन दिवसीय जीतो कनैक्ट का आयोजन सीतापुरा, जयपुर में हो रहा है इसमें देश-विदेश से डेलीगेट्स आगन्तुक आये हुए हैं। कार्यक्रम में जीतो के एक वर्टिकल जिफ्फ, जयपुर द्वारा आइडिया टू आईपीओ' का मंचन नावोटेल ऑडिटोरियम में किया गया। यह नाटक आइडिया पर आधारित एक कहानी है। कोई भी व्यक्ति अगर एक लक्ष्य के साथ प्रोपर रोडमैप को लेकर आगे बढ़े तो वह अपने आइडिया को फलीभूत कर सकता है ।तय नीति और स्ट्रेटजी पार्टनरशिप उसकी कम्पनी की वेलुएशन कैसे बढ़ा सकती है ताकि एक दिन वह व्यक्ति अपनी कम्पनी का एक पब्लिक इश्यू भी ला सकता है।
नाटक में अनिरूद्ध और पायल ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग और शानदार प्रस्तुतिकरण से दर्शकों को लगभग एक घंटे तक बांधे रखा । एक अत्यन्त कठिन और विशिष्ट विषय पर एक रोचक नाटक बनाना भी बड़ी बात थी। अन्तिम सीन क्लाइमेक्स में आए गीत ने तो दर्शकों को जगाकर रख दिया। नाटक की सीख यह थी कि अपने आइडिया को कोई मजबूती से पकड़ ले तो आसमान भी एक दिन उसकी मुट्ठी में हो सकता है।

मुख्य भूमिका में फरहान और आश्ना धांदिया थे। नाटक का निर्देशन बीकानेर के रंगकर्मी अशोक जोशी और सतीश पूनिया ने किया । कांसेप्ट आकार जैन का था। नाटक के लेखक और डायलॉग राइटर अजय चौपड़ा थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास