अणुव्रत द्वारा टाटा को सर्वोच्च सम्मान व राजस्थानी को अणुव्रत लेखक पुरस्कार

० आशा पटेल ० 
जयपुर। अणुव्रत विश्व भारती सोसाइटी की ओर से 2023 के पुरस्कारों की घोषणा कर दी गयी है। संस्थान अध्यक्ष अविनाश नाहर ने बताया कि राष्ट्रहित में अद्वितीय योगदान निभाने के लिए संस्थान के सर्वोच्च अणुव्रत पुरस्कार से उद्योगपति रतन टाटा को नवाजा जाएगा। वहीं साम्प्रदायिक सौहार्द की मिसाल कायम करने के लिए पं. जवाहरलाल नेहरू बाल साहित्य अकादमी के अध्यक्ष तथा वरिष्ठ साहित्यकार व शायर इकराम राजस्थानी को अणुव्रत लेखक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
अणुव्रत अनुशास्ता आचार्य महाश्रमण के सानिध्य में आयोजित चयन समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। मुम्बई के डालचंद्र कोठारी को अणुव्रत गौरव अलंकार तथा चेन्नई के राकेश खटेड़ को जीवन विज्ञान पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। अगले माह मुम्बई में आयोजित होने वाले सम्मान समारोह में सभी को सम्मानित किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली