4जी कीपैड स्मार्टफोन ‘जियोफोन प्राइमा’ लॉन्च

० संवाददाता द्वारा ० 
नई दिल्ली : रिलायंस जियो ने काई-ओएस पर आधारित 4जी कीपैड स्मार्टफोन ‘जियोफोन प्राइमा’ को लॉन्च कर दिया है। कीपैड स्मार्टफोन का यह एक किफायती और एडवांस वर्जन है, जिसे कंपनी ने 2599 रू में बाजार में उतारा है। यूट्यूब, फेसबुक, व्हाट्सएप, गूगल वॉयस असिस्टेंट जैसी तमाम सुविधाएं अब जियोफोन प्राइमा में बस एक क्लिक पर उपलब्ध होंगी। जियो ने अपने नए कीपैड स्मार्टफोन के लुक और डिजाइन पर काफी काम किया है। जियोफोन प्राइमा का डिजाइन अब काफी बोल्ड और प्रीमियम लगता है। 2.4 इंच की डिस्प्ले स्क्रीन शानदार रिजल्ट देती है। यह स्मार्टफोन 1800mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है।

वीडियो कॉलिंग और फोटोग्राफी के लिए मोबाइल के दोनों तरफ डिजिटल कैमरे दिए गए हैं। मोबाइल के पिछले हिस्से में फ्लैश लाइट भी मिलेगी। स्मार्टफोन जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो सावन जैसी प्रीमियम डिजिटल सर्विस से लैस है। जियो-पे के जरिए यूपीआई भुगतान भी किया जा सकता है। जियो प्राइमा 23 भाषाओं का सपोर्ट करता है यानी 23 भाषाओं में काम कर सकता है। चमकदार रंगों में आने वाले इस स्मार्टफोन को प्रमुख रिटेल स्टोर्स के अलावा 

ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स जैसे रिलायंस डिजिटल.इन, जियोमार्ट इलेक्ट्रॉनिक्स और अमेज़ॅन से भी खरीदा जा सकता है। कंपनी का मानना है कि जियोफोन प्राइमा केवल एक मोबाइल नहीं, एक स्टाइल है। यह उन लोगों के लिए डिज़ाइन किया गया है जो किफायती दामों पर 4जी की ताकत से लैस, सोशल प्लेटफॉर्म्स से जुड़ा हुआ और एक शक्तिशाली मोबाइल चाहते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड