मीना द्वारा अतुल्य भारत प्रदर्शनी बन रही आकर्षण का केन्द्र

० योगेश भट्ट ० 
नई दिल्ली आल इंडिया फाईन आर्ट्स एंड क्राफ्ट सोसायटी रफी मार्ग स्थित गैलरी में घाना की पेंटर मीना द्वारा अतुल्य भारत-२ प्रदर्शनी आकर्षण का केन्द्र बन गई है। मीना स्वयं भारत की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं और इस बात को साबित करते हुए उन्होंने दिल्ली के लाल किले से लेकर इंडिया गेट, मुम्बई के गेटवे ऑफ इंडिया, जयपुर के हवा महल, केरल के सुंदर समुद्र-तट तथा पवित्र नगरी वाराणसी तथा मां गंगा के अद्भुत दृश्यों को पहले कैमरे में कैद करने के उपरांत आकर्षक चित्रकला माध्यम से उकेरने का उम्दा प्रदर्शन किया है। 

 प्रदर्शनी का उदघाटन मशहूर शिल्पकार एवं चित्रकार-आल इंडिया फाईन आर्ट्स एंड क्राफ्ट सोसायटी के चैयरमेन प्रोफेसर बिमन भी. दास, डॉ अमरेंद्र खाटुआ, दिल्ली कालेजु उत्तर रद्द आर्टस के संस्थापक प्रधानाचार्य अश्विनी कुमार प्रथ्विवासी, रेनु गुप्ता तथा आक्षत भी मौजूद रहे। सुश्री मिना, इससे पहले इसी वर्ष सितंबर माह में भी एकल पेंटिंग प्रदर्शनी इंडिया हैबिटेट सेंटर में भी सफलतापूर्वक आयोजित कर चुकी हैं। आल इंडिया फाईन आर्ट्स एंड क्राफ्ट सोसायटी में तीन नवंबर से शुरू हुई आगामी ९ नवंबर तक चलेगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली