विकास और उन्नति की नई रोशनी लायेंगे - डॉ. अर्चना शर्मा

० संवाददाता द्वारा ० 
जयपुर । मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. अर्चना शर्मा ने मालवीय नगर के ए-ब्लॉक में जनसम्पर्क किया। इस दौरान उन्होंने बीटूई (लर्निंग सेन्टर) का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह मंे उपस्थित छात्रों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस वर्ष मेरा संकल्प है कि पिछले 38 वर्षों में मालवीय नगर में जो भ्रष्टाचार संस्थागत हो गया है, उसे जड़ से मिटायेंगे और क्षेत्र मंे विकास व उन्नति की नई रोशनी लायेंगे। 

डॉ. अर्चना शर्मा ने बरकत नगर क्षेत्र में घर-घर जाकर पैदल जनसम्पर्क किया और लोगों को धनतेरस की बधाई और शुभकामनाएं दी। बरकत नगर मंे दिगम्बर जैन युवा महासभा के अध्यक्ष अनिल जैन एवं सचिव तरुण जैन ने उनका जैन समाज की तरफ से, अग्रसेन युवक मण्डल की ओर से चन्द्रकांत मित्तल ने बरकत नगर व्यापार मण्डल की ओर से मनोज कुमावत,

 रवि शर्मा एवं श्रवण भाटी ने बरकत नगर कांग्रेस मण्डल अध्यक्ष विजय कुमावत, वार्ड अध्यक्ष जितेन्द्र पाटोदी, प्रताप नगर नागरिग विकास समिति की ओर से नरेन्द्र जोशी ने पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष लोकेश सैनी ने स्वागत किया और उन्हें अपार जनसमर्थन का विश्वास दिलाया साथ ही पिछले 5 वर्षों मंे उनके द्वारा करवाये गये विकास कार्यों के लिए जनता की ओर से धन्यवाद दिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली