'खुल के बात : पद्म अवॉर्डीज के साथ'

० योगेश भट्ट ० 
नई दिल्‍ली । 'खुल के' की महत्‍वपूर्ण सीरीज 'खुल के बात : पद्म अवॉर्डीज के साथ' को खूब पसंद किया जा रहा है। इसका चर्चित समाचार वाचक ऋचा अनिरुद्ध पद्म पुरस्कार से सम्मानित नायकों के जीवन पर चर्चा करती हैं। प्रत्येक कड़ी का प्रसारण हर सप्ताह शुक्रवार को रात आठ बजे होता है।

इनमें 2021 में पद्मश्री सम्मानित प्रकाश कौर की कहानी भी शामिल है। वह यूनिक होम की संस्‍थापक हैं। उन्‍होंने यूनिक होम के माध्यम से अनाथ बच्चियों को रहने के लिए सुरक्षित जगह प्रदान की। पद्मश्री से सम्मानित करीमुल हक भी इसमें हैं। उन्‍हें प्‍यार से 'बाइक-एम्‍बुलेंस दादा' पुकारा जाता है। वह अपनी बाइक को एम्‍बुलेंस में बदलकर जलपाईगुड़ी में 5000 से ज्‍यादा लोगों की जान बचा चुके हैं।

'खुल के' में ऊषा चौमर की जिंदगी के पुराने पन्ने भी पलटे जाते हैं। उन्हें 2020 में पद्मश्री प्रदान किया गया था। वह राजस्थान के अलवर की रहने वाली हैं। उन्होंने हाथों से गंदगी साफ करने का काम छोड़कर सामाजिक बदलाव का समर्थन किया। राजस्थान के पर्यावरण प्रेमी सुंदरम वर्मा, कश्‍मीर के जावेद अहमद, झारखंड की लेडी टार्जन जमुना टुडु के जीवन को इनकी कड़ियों में समेटा गया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड