सांगानेर से कांग्रेस प्रत्याशी के विशाल रोड शो में उमड़ा जनता का रेला

० आशा पटेल ० 
जयपुर। सांगानेर से कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पेंद्र भारद्वाज ने विधानसभा में विशाल रोड शो आयोजित किया। गले में भगवा दुपट्टा डालकर भारद्वाज के साथ करीब दस हजार समर्थक रोड शो में शामिल हुए। रोड शो में करीब 2000 चौपहिया और 1000 से अधिक वाहनों में समर्थकों ने रैली निकाली।
प्रताप नगर स्थित कुंभा मार्ग से जैसे ही यह रोड शो शुरू हुआ, लोगों ने भगवा दुपट्टा और माला पहनाकर जनसेवक का जोरदार स्वागत किया। भारद्वाज अपने संकल्प के अनुरूप पूरे रोड शो के दौरान नंगे पांव ही रहे। भारद्वाज के इस संकल्प से प्रभावित होकर काफी संख्या में लोग उनके साथ कदम मिलाते हुए चलने लगे। इस दौरान युवा भारद्वाज को कंधे पर बिठाकर भी चले। समर्थकों के आग्रह पर भारद्वाज कभी गाड़ी कभी बाइक तो कभी पैदल चले।

 उनके रोड शो में पहुंचे जन सैलाब ने सांगानेर विधानसभा में रिकॉर्ड बना दिया। बताया जा रहा है कि सांगानेर विधानसभा में ऐसा विशाल रोड शो इससे पहले कभी नहीं निकाला गया। भारद्वाज के इस रोड शो ने चुनाव से पहले ही सांगानेर वासियों को जीत की झलक दिखला दी।

रोड शो के दौरान भारद्वाज ने बिना बोले ही जनता तक अपने दिल की आवाज पहुंचा दी। जनता ने भी पुष्प वर्षा कर अपने इरादे जता दिए। भगवा रंग में रंगा रोड शो जय श्री राम के जयकारों से गुंजायमान रहा। रोड शो का विभिन्न सामाजिक, व्यापारिक और महिला संगठनों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। रोड शो के दौरान भारद्वाज को 36 कौमों का समर्थन मिला।

रोड शो में उमड़े जनसमूह ने बता दिया कि उन्होंने भारद्वाज के जनहित के कार्यों पर मुहर लगा दी है। अब जनता ईवीएम में दो नंबर का बटन दबाकर भारद्वाज की रिकॉर्ड जीत सुनिश्चित करेगी। आपको बता दें कि पिछली बार चुनाव हारने के बाद भी पुष्पेंद्र भारद्वाज विधानसभा में पूरे 5 साल सक्रिय रहे। लोगों के बीच रहकर जनहित के अनेक कार्य किए। कोरोना जैसी महामारी को भी उन्होंने मजबूत हौसलों से मात दी थी। 
उनके इन्हीं कार्यों की बदौलत जनता ने इस बार भारद्वाज को विजयी बनाने का मन बना लिया है। इसी का नतीजा है कि रोड शो में उन्हें सर्व समाज का अपार जन समर्थन मिला। भारद्वाज का रोड शो कुंभा मार्ग से शुरू हुआ। यह हल्दीघाटी चौराहा, पिंजरापोल गौशाला, एयरपोर्ट पुलिया, सांगानेर नाला, चौरड़िया पेट्रोल पंप, सांगानेर रोड, एसएफएस चौराहे से थड़ी मार्केट होते हुए कावेरी पथ पर समाप्त हुआ। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत