सिल्कीयारा सुरंग हादसा मामले में नवयुग कम्पनी के खिलाफ अपराधिक मुकदमा दर्ज हो

० आशा पटेल ० 
नई दिल्ली । अखिल भारतीय किसान महासभा का मानना है कि सिल्कीयारा उत्तरकाशी सुरंग से सभी मजदूरों के सकुशल बाहर आने की खबर सुकून देने वाली जरुर है पर इससे इस परियोजना को बनाने वाली केंद्र सरकार, परियोजना की निर्माता कंपनी की आपराधिक लापरवाही से आँखें नहीं मूंदी जा सकती हैं। यह बात 41 मजदूरों के सकुशल बाहर आने पर अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय सचिव कामरेड पुरुषोत्तम शर्मा ने एक बयान में कही।

उन्होंने कहा पीएम, केंद्र सरकार व पीएमओ की वाह-वाही के बजाए इस आपराधिक लापरवाही की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों, परियोजना की निर्माता कंपनी नवयुग के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर इन पर आपराधिक मुकदमा दर्ज होना चाहिए। किसान महासभा ने मांग की है कि इस दुर्घटना के बाद चले राहत कार्यों के सभी खर्चों की वसूली निर्माता कंपनी नवयुग से होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने मांग की कि निर्माता कंपनी को अति मुनाफे के लिए की गई इस आपराधिक कार्यवाही के कारण काली सूची में डाला जाए।

सर्वोपरि उत्तराखण्ड व हिमांचल सहित पूरे हिमालयी क्षेत्र में बन चुकी और बन रही सभी सुरंग आधारित परियोजनाओं की पुनः जांच व समीक्षा की जानी चाहिए। जब तक ऐसा न हो सभी निर्माणाधीन परियोजनाओं के निर्माण पर रोक लगनी चाहिए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार