दिवाली पर बाजारों में रोशनी के पुरस्कारों की घोषणा : जौहरी बाजार प्रथम, चौड़ा रास्ता द्वितीय और चांदपोल बाजार तृतीय रहा

० आशा पटेल ० 
जयपुर।  इस बार भी जयपुर पुलिस ने दीपावली पर बाजारों में की जाने वाली विशेष रोशनी, सफाई व्यवस्था, सजावट पुरस्कारों की घोषणा की है। पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ द्वारा पुरस्कारों की घोषणा का निर्णय कमेटी के द्वारा किया गया है। जिसमें प्रथम, द्वितीय, तृतीय और सांत्वना पुरस्कार घोषित किए गए है।

अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर राहुल प्रकाश ने बताया कि कमेटी में समिति के मनोनीत सदस्य महाराज अलबेली शरण, शान्ति समिति के सदस्य प्रभाती लाल बैरवा, प्रवीण, वीरेंद्र राणा, श्रीनारायण शर्मा, मोइनुद्दीन नारू, सुभाष लोहिया, ताहिर उल्ला, गुलरेज अली एवं समन्वयक अधिकारी एडीसीपी नोर्थ बृजेन्द्र सिंह भाटी सम्मिलित थे।

परकोटे के बाजार - प्रथम-जौहरी बाजार, द्वितीय-चौड़ा रास्ता, तृतीय- चांदपोल बाजार को और सांत्वना पुरस्कार त्रिपोलिया बाजार को दिया। परकोटे के छोटे बाजार --प्रथम-नेहरू बाजार, द्वितीय- इन्द्रा बाजार, तृतीय- सिरहड्युरी (हवामहल) को दिया। सांत्वना पुरस्कार गणगौरी बाजार और घाटगेट बाजार को दिया।
.गलियों के छोटे बाजार - प्रथम घी वालों का रास्ता, द्वितीय- लालजी सांड का रास्ता, तृतीय- नाहरगढ़ का रास्ता, सांत्वना -मोतीसिंह भौमिया का रास्ता को दिया परकोटे के बाहर के बड़े बाजार- प्रथम एमआई रोड, द्वितीय-राजापार्क, तृतीय सर्वानंद मार्ग (मामा की होटल)- सात्वना पुरस्कार में न्यू सांगानेर रोड ( सोडाला ), मध्यम मार्ग (मानसरोवर)।

सरकारी भवन में- प्रथम एसएमएस मेडिकल कॉलेज, द्वितीय- जेडीए, तृतीय- नगर निगम ग्रेटर को दिया सांत्वना पुरस्कार नगर निगम हैरिटेज व अलबर्ट हॉल (रामनिवास बाग) निजी मॉल्स -प्रथम गणपति प्लाजा, द्वितीय पिक . स्वचायर, तृतीय- गौरव टावर धार्मिक स्थल (मन्दिर) - प्रथम स्वामीनारायण मन्दिर . (चित्रकूट), द्वितीय अमरापुरा (एम आईरोड), तृतीय- गुरूद्वारा (वैशालीनगर) और सांत्वना पुरस्कार • खोले के हनुमान मंदिर।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड