द्वारका में देखरेख की कमी से आए दिन सीवर जाम से बुरा हाल

० योगेश भट्ट ० 
नई दिल्ली । दिल्ली के द्वारका सेक्टर पांच , धौलाधार अपार्टमेंट,प्लॉट न 15 के पास सीवर जाम होने से गंदा पानी सड़कों पर फैल गया है जिससे आवागमन बाधित हो गया है। इसे तत्काल संज्ञान लेने वाला कोई नहीं है। डीडीए के अधिकारी अपना काम कार्यालय तक ही सीमित रखने को मजबूर है । फेडरेशन ऑफ साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर फोरम के चेयरमैन
रणबीर सिंह सोलंकी ने कहा कि द्वारका उपनगर के सड़कों पर आए दिन कही न कहीं सीवर का पानी ओवर फ्लो होता रहता है जिसका कारण है नियमित सीवर की सफाई का न होना। उन्होंने कहा ही इस बाबत वे कई बार अधिकारियों से लिखित निवेदन कर चुके है। सोलंकी ने डीडीए के मुख्य अभियंता से निवेदन किया है कि तत्काल सीवर जाम को ठीक कराया जाय ताकि लोगों को परेशानी से छुटकारा मिले।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली