प्रोफेसर एस.एस.डोगरा ने जीवन उपयोगी टिप्स सिखाए

० योगेश भट्ट ० 
 मलियाना, मेरठ। मेरठ साहित्यिक महाकुम्भ में दिल्ली से विशेष रुप से आमंत्रित मीडिया वर्कशॉप प्रोफेसर एस.एस.डोगरा ने मैरी माउंट इंग्लिश स्कूल के विद्यार्थियों को जीवन उपयोगी टिप्स सिखाए। स्कूल के चैयरमैन विनोद य्रभाकर ने बताया कि प्रो. डोगरा ने उपस्थित सभी विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ अपने माता-पिता, शिक्षकों के सुझाए दैनिक कार्यों को प्राथमिकता से निपटाने की सलाह दी। हमें अपने जीवन को सार्थक बनाने के लिए स्कूली जीवन में ही सुबह जल्दी उठने, स्पोर्ट्स में दिलचस्पी विकसित करना,अच्छे दोस्त बनाना,

 प्रतिदिन स्नान करना, बागवानी करना, म्यूजिक में रूचि विकसित करना, प्रतिदिन समाचारपत्र-पत्रिका पढना आदि जैसी अच्छी आदतों को अवश्य अपनाना चाहिए। इसी मौके पर प्रोफेसर डोगरा के मार्गदर्शन में स्कूली बच्चों को रुटीन की पढाई के अलावा अन्य विषयों पर शोध एवं जानकारियां जुटाने के लिए एक विशेष पुस्तकालय का शुभारंभ भी किया गया। मैरी माउंट इंग्लिश स्कूल की ओर से शिक्षक आरती चौहान ने प्रो.डोगरा  का उक्त जीवन उपयोगी कार्यशाला आयोजित करने के लिए आभार व्यक्त किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार