सेन्ट्रल सेक्रेटेरिएट एन –जी इम्प्लईस यूनियन ने जताया सरकार का आभार

० लाल बिहारी लाल ० 
नई दिल्ली। सेन्ट्रल सेक्रेटेरिएट एन – जी इम्प्लईस यूनियन की नुक्कड सभा शास्त्री भवन में आयोजित हुई जिसमे विभिन मंत्रालयों से आए सैकड़ो कर्मचारियों ने भाग लिया । यूनियन द्वारा राज्य मंत्री कार्मिक विभाग ,भारत सरकार एवं समस्त अधिकारियों/ कर्मचरियों कार्मिक विभाग, भारत सरकार का आभार प्रकट किया और उनके दिशा निर्देश में सी. एस. एस /सी .एस .सी .एस / एम.टी.एस कैडर के कल्याण हेतु बहुत से कार्य किए गए 

जैसे हाई कोर्ट / केट के आदेशों को लागू कर हजारों कर्मचारियों को पदोन्नत किया तथा कैडर समीक्षा समिति आदि का गठन किया गया साथ ही साथ सरकार से अनुरोध भी किया गया की निम्नालिखित मांगो पर भी सहानुभूति पूर्वक जल्द से जल्द पूरा करने पर विचार किया जाये- एस. एस. ए /सी .एस .सी .एस / एम.टी.एस कैडर के लिए गठित कैडर रिव्यू समिति की रिपोर्ट यूनियन की सिफारिशों के साथ जल्द जारी हो l  जे. एस. ए के नए (3600) पद सृजन किए जाए तथा सभी पद कार्यरत पात्र एम.टी.एस कर्मचारियों को पदोन्नत कर भरे जाए l

 एम.टी.एस से जे. एस. ए पदोन्नती पर दो इंक्रीमेंट दी जाए I दिव्यांग पदोन्नती कोटा 2017 से लागू किया जाए I नोशनल फिक्शेशन किया जाए I सभी कैडर में पदोन्नती हेतु समबंधित सेवा अवधि ( रेजिडेंशियल पीरियड ) को कम किया जाए I  पुरानी पेंशन योजना की 2004 से पुनः बहाली की जाए I आठवें वेतन आयोग के गठन कि घोषणा दिसम्बर 2023 तक की जाए l  सभी पात्र जे. एस. ए को एस.एस. ए पदोन्नत किया जाए I  एम.टी.एस से जे. एस. ए (2018) जे. एस. ए से एस.एस. ए (2017-18) विभागीय परिक्षा परिणाम जल्द घोषित होI अंत नें यूनियन के महासचिव घनश्याम चौहान ने आये सभी सर्मचारियों को हार्दिक धन्यवाद दिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड