अर्जुन चन्द्र बर्मन सम्मान"2023 बांग्ला कवि आशुतोष दास को दिल्ली में दिया जाएगा

० योगेश भट्ट ० 
नई दिल्ली: इस बार अर्जुन चन्द्र बर्मन पुरस्कार सिल्चर,असम के 
बांग्ला कवि साहित्यकार आशुतोष दास को "प्रज्ञा मेल"के सम्मान-समारोह में 17 दिसम्बर को प्रदान किया जाएगा। आशुतोष दास दलित साहित्य के लेखक हैं। प्रेम और सौन्दर्य को लेकर जीवन जीने के पक्षधर हैं। पिछले 50 वर्ष से बांग्ला की एक पत्रिका का सम्पादन भी कर रहे हैं।

प्रज्ञा मेल की आयोजन कमेटी की एक बैठक में अंतरराष्ट्रीय पत्रकार रत्नज्योति दत्ता की अध्यक्षता में यह निर्णय सर्वसम्मति से पारित हुआ, निर्णायक मंडल में प्रज्ञा मेल के सम्पादक अरूण कुमार बर्मन भी मौजूद थे। इस पुरस्कार की पिछले वर्ष सम्पादक अरूण कुमार बर्मन ने अपने स्वर्गीय पिता अर्जून चन्द्र बर्मन की स्मृति में कोलकाता के एक कार्यक्रम में देने की घोषणा की थी।

 कोलकाता का लोकप्रिय अंग्रेजी समाचार समूह न्यूज मेनिया, पूर्वोत्तर का सनसनीखेज समाचार पोर्टल नया थाहर और गुवाहाटी की लोकप्रिय असमिया पत्रिका 'रहस्य' इस कार्यक्रम के सह-आयोजक हैं। प्रसिद्ध बहुभाषी असमिया कवि काव्यमणि बोरा इस कार्यक्रम के आयोजकों में से एक हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार