ज़ोमैटो ने 3 लाख डिलीवरी करने वालों के लिए फर्स्ट-रेस्पॉन्डर प्रशिक्षण का आयोजन किया

० योगेश भट्ट ० 
नई दिल्ली : ज़ोमैटो ने पूरे भारत में अपने 3 लाख से भी ज़्यादा डिलीवरी पार्टनर्स के समूह के लिए एक बेहतरीन फर्स्ट-रेस्पॉन्डर प्रशिक्षण कार्यक्रम की घोषणा की है। 'सर्विंग इंडिया' के अपने संकल्प के तहत, इस उद्योग की पहल का उद्देश्य डिलीवरी भागीदारों को पेशेवर और प्रमाणित प्रशिक्षण कार्यक्रमों द्वारा प्राथमिक चिकित्सा और सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) की बारीकियों को सिखाया जाना है।।

इस पहल के माध्यम से, डिलीवरी पेशेवरों और सेवा देने वाले समुदायों दोनों की भलाई के बारे में सोचते हुए, ज़ोमैटो का मकसद चिकित्सा आपातकालीन स्थितियों के दौरान गंभीर चोट या जीवन की हानि को रोकने के लिए ज़रूरी कौशल के संबंध में सभी डिलीवरी भागीदारों के बीच जागरूकता पैदा करना है। इस पहल के तहत ज़ोमैटो ने पहले ही दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, बैंगलोर, हैदराबाद और पुणे के इनके समूह में 5,000 से भी ज़्यादा फर्स्ट-रेस्पॉन्ड आपातकालीन नायक तैयार कर लिए हैं। 

ज़ोमैटो देश भर में डिलीवरी भागीदारों के लिए इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का विस्तार करने के बारे में सोच रहा है, ताकी इस जीवन रक्षक कार्यक्रम को बड़े पैमाने पर और प्रभावशाली तरीके से चलाया जा सके।
 टिप्पणी करते हुए, राकेश रंजन, सीईओ, फ़ूड डिलीवरी, ज़ोमैटो कहते हैं, “हमारी प्रतिबद्धता और डिलीवरी भागीदारों को सशक्त बनाने के लिए चल रहे प्रयास के तहत हमें अपने फर्स्ट-रेस्पॉन्डर प्रशिक्षण कार्यक्रम की घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है। 

इस पहल के तहत, पिछले 3 महीनों में, हमने अपने 5,000 से भी ज़्यादा डिलीवरी साझेदारों को प्राथमिक चिकित्सा, बीएलएस, सीपीआर सहित किसी भी आपात स्थिति में मदद करने के लिए पहले से ही पेशेवर फर्स्ट रेस्पॉन्ड प्रशिक्षण दे दिया है। हम डिलीवरी पेशेवरों और उनके द्वारा सेवा दिए जाने वाले समुदायों दोनों की भलाई सुनिश्चित करने के लगातार नए - नए तरीकों को ढूंढ़ने में लगे है।

इस प्रशिक्षण को लेने वाले हर किसी डिलीवरी पार्टनर को अपने साथ ले जाने के लिए एक व्यापक प्राथमिक चिकित्सा किट दी जाती है। यह किट सुनिश्चित करती है कि ज़ोमैटो के डिलीवरी पार्टनर न केवल भोजन डिलीवरी की सुविधा देने बल्कि अपने साथियों, ग्राहकों और व्यापक समुदाय को तत्काल चिकित्सा सहायता देने में भी सक्षम हैं, जिससे उन्हें आपातकालीन स्थितियों में सकारात्मक बदलाव लाने में मदद मिलती है। 2010 में लॉन्च हुए, ज़ोमैटो का मिशन ज़्यादा से ज़्यादा लोगों के लिए बेहतर भोजन है। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत