गढ़वाल में संगीत और लोकविधाओं पर बेड़ा समाज के योगदान को समझने की कोशिश

० योगेश भट्ट ० 
नयी दिल्ली - अभिव्यक्ति कार्यशाला' एक सांस्कृतिक और सामाजिक संगठन है। उत्तराखंड की संस्कृति , साहित्य, भाषा, रंगमंच आदि के संरक्षण और संवर्धन के लिए हमेशा सक्रिय रहती है। 'अभिव्यक्ति कार्यशाला' की सहयोगी संस्था 'हिमाद्रि प्रोडक्शंस' ने 'इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र, नई दिल्ली' के सहयोग से गढ़वाल के आदि गायक 'बेडा समाज' पर एक अध्ययन किया था। इस अध्ययन में गढ़वाल में संगीत और लोकविधाओं पर बेड़ा समाज के योगदान को समझने की कोशिश की गई है।

 अलग-अलग चरणों में हुए इस अध्ययन मे 'गढवाल का बेड़ा समाज: एक अध्ययन' पुस्तक और बेड़ा समाज पर एक डाक्यूमेंट्री का निर्माण किया गया। 15 दिसंबर को 'इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र, नई दिल्ली' द्वारा इस पुस्तक का लोकार्पण किया जा रहा है। इस मौके पर बेड़ा समाज से संबंधित डाक्यूमेंट्री फिल्म का प्रसारण भी किया जायेगा। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास