भजन लाल शर्मा राजस्थान के नए मुख्यमंत्री

० आशा पटेल ० 
जयपुर। छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की तर्ज पर राजस्थान में भी मुख्यमंत्री के नाम ने सबको चौंका दिया। भजन लाल शर्मा राजस्थान के नए मुख्यमंत्री होंगे। विधायक दल की बैठक में 60 साल के भजन लाल शर्मा के नाम पर फाइनल मुहर लगने के बाद उनके नाम का एलान कर दिया गया। जयपुर के सांगानेर विधानसभा सीट से विधायक हैं। 

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की तरह राजस्थान में भी दिया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा को उप मुख्यमंत्री बनाया गया है। वासुदेव देवनानी विधानसभा अध्यक्ष होंगे।  दिया कुमारी जयपुर के विद्याधरनगर से विधायक है, जबकि प्रेमचंद बैरवा दूदू से विधायक है।

 स्वागत करने वालों में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी भी मौजूद रहे। इसके बाद भाजपा के प्रदेश कार्यालय में विधायकों और पर्यवेक्षकों का एक फोटो सेशन हुआ। फिर विधायक दल की बैठक हुई। राजस्थान में मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा। इसे लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन आलाकमान ने सारे कयायों पर विराम लगाते हुए भजन लाल शर्मा को राजस्थान की कुर्सी सौंपी है।

भजन लाल शर्मा जयपुर की सांगानेर विधानसभा से पहली बार विधायक चुने गए है। बीजेपी ने 2023 के विधानसभा चुनाव में वर्तमान विधायक अशोक लौहाटी का टिकट काट कर भजन लाल शर्मा को दिया। भजन लाल शर्मा ने कांग्रेस के पुष्पेंद्र भारद्वाज को 48081 वोटों से शिकस्त दी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार