लम्हें" ने बिखेरा जोश, तक्षिला बिजनेस स्कूल में हुआ आयोजन

० आशा पटेल ० 
जयपुर : तक्षिला बिजनेस स्कूल के परिसर में दो दिनों तक चले "लम्हें" इंटर-कॉलेज फेस्ट ने छात्रों के जीवन में रंगीन पन्ने जोड़ दिए। 15 और 16 दिसम्बर को आयोजित इस फेस्ट में 1000 से अधिक उत्साही छात्रों ने भाग लिया, जहां नृत्य और संगीत की मधुर धुनों से लेकर स्पोर्ट्स की जोशपूर्ण प्रतियोगिताओं ने पूरे वातावरण को हर्ष उल्लास से भर दिया।
यह आयोजन तक्षिला बिजनेस स्कूल के संस्थापक प्रो. किशोर शर्मा और अनुराधा मेहता , कॉलेज के डीन प्रो. रजत बोहरा , डायरेक्टर प्रो. डॉ अलका जैन , डिप्टी डायरेक्टर प्रो. डॉ लवीना खिलनानी , सहायक प्रो. डॉ संजोली जैन , सहायक प्रो. डॉ रिद्धि तांबी के सनिगद्ध में तक्षिला बिजनेस स्कूल के छात्रों द्वारा किया गया। फेस्ट का नाम "लम्हें" खुद ही अपने मायने कहता है। ये लम्हें थे प्रतिभागिता, संघर्ष, प्रतिस्पर्धा और सफलता के, जिन्होंने छात्रों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी। डांस, गायन, फुटसल, डॉजबॉल, बैडमिंटन और स्टैंडअप कॉमेडी के रोमांचक मुकाबलों ने प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा को निखारने का एक मंच दिया
फेस्ट में छात्रों की ऊर्जा और जोश देखते ही बनता था। हर परिसर प्रतिभागियों की तालियों और चीयरिंग से गूंज रहा था। कॉलेज के समर्थन और योगदान से छात्रों की खुशी देखते हुए ऐसा लगा कि "लम्हें" सिर्फ एक फेस्ट नहीं, बल्कि एक अनुभव था, जिसे वे हमेशा याद रखेंगे।तक्षिला बिजनेस स्कूल के डायरेक्टर , प्रो. किशोर शर्मा ने कहा, "हम इस बात से बेहद खुश हैं कि 'लम्हें' ने छात्रों को खुद को व्यक्त करने और विभिन्न प्रतिभाओं का प्रदर्शन करने का एक मंच प्रदान किया। यह केवल एक प्रतियोगिता नहीं थी, बल्कि एक ऐसा माहौल था जहां छात्रों ने एक-दूसरे से जुड़कर यादगार पल बनाए।"
फेस्ट में विजेता बनने से भी ज्यादा महत्वपूर्ण यह रहा कि छात्रों ने हार जीत से ऊपर उठकर टीम भावना, खेल कौशल और सांस्कृतिक विरासत का अनुभव किया। "लम्हें" फेस्ट ने यह साबित कर दिया कि शिक्षा का असली मकसद सिर्फ डिग्री हासिल करना नहीं, बल्कि ऐसे अनुभव प्रदान करना है जो जीवन भर याद रहें और छात्रों को समग्र व्यक्ति के रूप में विकसित करें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड