विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ क्रिएटिव स्किल विकसित करें

० योगेश भट्ट ० 
 नई दिल्ली: द्वारका सेक्टर-4 स्थित एन.के.बगरोडिया पब्लिक स्कूल में मीडिया कार्यशाला के दौरान दो सौ से अधिक विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ क्रिएटिव स्किल विकसित करने के टिप्स सुझाए। जिनमें प्रमुख रुप से गीत-संगीत, गायन-लेखन, चित्रकला, अभिनय, वाकपटुता , खेलकूद, बागवानी आदि को स्कूली जीवन में रुचि लेने तथा इन गतिविधियों में महारथ हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया। इसी कार्यशाला में प्रो.डोगरा ने एन.के.बगरोडिया पब्लिक स्कूल के संस्थापक स्वर्गीय नन्द किशोर द्वारा

बताए अनुशासन, श्रम तथा आत्मबल को आत्मसात करने के लिए भी विद्यार्थियों को प्रेरित किया। मीडिया वर्कशाप गुरू प्रो. डोगरा ने अपनी स्टूडेंट गायिका मैथली ठाकुर, विराट कोहली, शिव खेडा आदि मशहूर हस्तियों के सफल जीवन पर प्रकाश डाला। उपस्थित छात्र-छात्राओं में से कुछ प्रतिभावान स्टूडेंट्स को स्टेज पर अपने विचार व्यक्त करने तथा गाने का अवसर भी प्रदान किया।

 अंत में, एन.के.बगरोडिया पब्लिक स्कूल की निदेशक रजी एन.कुमार तथा स्कूल हैड अंजलि खरबंदा ने मीडिया कार्यशाला के सफल आयोजन के लिए प्रोफेसर एस.एस.डोगरा का आभार व्यक्त किया

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास