हार पर जयपुर और दिल्ली में मंथन करेंगे : सचिन पायलट

० आशा पटेल ० 
Rajsthan (Tonk) सचिन पायलट ने टोंक जिला कांग्रेस कार्यालय में मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि टोंक विधानसभा से दूसरी बार की जीत जनता और कार्यकर्ताओं को समर्पित करता हूँ। उन्होंने कहा कि-हार पर जयपुर और दिल्ली में मंथन करेंगे । मेरा मानना है कि इस हार पर मंथन होना जरूरी है। कहा-मैं हमेशा ही कांग्रेस कार्यकर्ता रहा हूं। मुझे जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी उसका हर संभव निर्वहन करूंगा।

टोंक से नवनिर्वाचित विधायक सचिन पायलट का टोंक पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ । सचिन पायलट टोंक जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने कार्यकर्ताओ से मुलाकात की एवं कार्यकर्त्ताओ का आभार व्यक्त किया। टोंक विधानसभा से दूसरी बार की जीत जनता और कार्यकर्ताओं को की समर्पित। 

इस दौरान जिला अध्यक्ष हरिप्रसाद बैरवा , पीसीसी उपाध्यक्ष रामविलास चौधरी , पूर्व जिला अध्यक्ष लक्ष्मण चौधरी , ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती कैलाशी मीणा , ब्लॉक अध्यक्ष ईरशाद बैग , प्रधान प्रतिनिधि हंसराज फागना , कांग्रेस नेता सऊद सईदी एवं कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास